Highlights
- एपिसोड में कियारा और शाहिद, प्यार, परिवार, शादी और बॉलीवुड के बारे में दिलचस्प बातें करते दिखेंगे
- 'कॉफी विद करण' सीजन 7 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है
Kiara Advani-Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 'कबीर सिंह' के को-स्टार शाहिद कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची। कियारा ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार अपने 'कबीर सिंह' के को-एक्टर शाहिद कपूर को थप्पड़ मार दिया था। शो के दौरान एक गेम में कियारा ने खुलासा किया कि उसने शाहिद कपूर को थप्पड़ क्यों मारा। कियारा ने कहा, "शूटिंग का यह मेरा तीसरा या चौथा दिन था, और मुझे आठ घंटे इंतजार करने के लिए कहा गया क्योंकि इस बात की चर्चा चल रही थी कि शाहिद अगले सीन में कौन से जूते पहनेंगे।"
Related Stories
Avatar: 'अवतार' का नया ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
करण ने शाहिद को थप्पड़ मारने के कियारा के फैसले पर कहा, अगर मुझे भी जूतों पर चर्चा के लिए आठ घंटे इंतजार करने के लिए कहा जाता, तो मैं भी थप्पड़ मार देता।"
नए एपिसोड में कियारा और शाहिद, प्यार, परिवार, शादी और बॉलीवुड के बारे में दिलचस्प बातें करते दिखेंगे। 'कॉफी विद करण' सीजन 7 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हर गुरुवार की मिडनाइट 12 बजे नए एपिसोड स्ट्रीम करता है।