1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Koffee With Karan 7: मलाइका अरोड़ा को प्यार से इस नाम से बुलाते हैं अर्जुन कपूर, करण जौहर के शो पर खोला राज़

Koffee With Karan 7: मलाइका अरोड़ा को प्यार से इस नाम से बुलाते हैं अर्जुन कपूर, करण जौहर के शो पर खोला राज़

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 09, 2022 11:59 am IST,  Updated : Aug 09, 2022 11:59 am IST

Koffee With Karan 7: करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण' के रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड के भाई-बहन यानी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) साथ नज़र आने वाले हैं।

Koffee With Karan- India TV Hindi
Koffee With Karan Image Source : TWITTER

Highlights

  • मलाइका अरोड़ा को प्यार से क्या बुलाते हैं अर्जुन कपूर?
  • सोनम कपूर ने लिया रणबीर कपूर की फिल्म का गलत नाम

Koffee With Karan 7:  करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan ) सीज़न 7 जबसे शुरू हुआ है, लगातार चर्चा में बना हुआ है। करण का एक-एक एपिसोड बेहद पसंद किया जा रहा है। शो में हर हफ्ते अलग-अलग सितारे शिरकत करते हैं। साथ ही करण जौहर के मज़ेदार सवालों के जावब देते हैं। फिल्ममेकर के सावल सुनने में भले ही थोड़े पर्सनल हो, लेकिन उन सवालों के जवाब जानकर फैंस भी काफी खुश होते हैं। करण जौहर के शो से हर हफ्ते कोई न कोई मसाला मिल ही जाता है। 

ऐसे में रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड के भाई-बहन यानी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) साथ नज़र आने वाले हैं। मेकर्स ने शो का प्रोमो भी शेयर कर दिया है। हर बार की तरह ये प्रोमो भी काफी मज़ेदार है। जहां सोनम अपने भाई अर्जुन की जमकर खिंचाई करती हुई नज़र आ रही हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि दोनों भाई-बहन करण के सवालों के मज़ेदार जवाब देते हुए नज़र आ रहे हैं। 

Pradeep Patwardhan Passes Away: सिंगर केके और मलखान के बाद इस एक्टर के दिल ने दिया धोखा, हुआ निधन

ऐसे में करण सवालों का सिलसिला शुरू करते हुए अर्जुन कपूर से सवाल करते हैं कि उन्होंने मलाइका अरोड़ा का नाम अपने फोन में किस नाम से सेव किया हुआ है। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर कहते हैं कि उन्हें मलाइका का नाम काफी पसंद है। वो मलाइका कानाम काफी सॉफ्ट तरीके से लेते हुए कहते है कि उनका नाम मलाइका के नाम से ही सेव है। वहीं जब करण अगला सवाल सोनम से करते हैं कि उनके हिसाब से मैन ऑफ द मोमेंट कौन है। 

Koffee With Karan
Image Source : TWITTERKoffee With Karan

Malaika Arora ने बताया टोंड लेग्स का राज, गार्डन में योगा करके फैंस को किया मोटिवेट

करण के सवाल का जवाब देते हुए सोनम रणबीर कपूर का नाम लेती हैं। वो कहती हैं कि जिस तरह से वो अयान की फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं वो काफी अच्छा है। जिसके बाद फिल्ममेकर करण एक्ट्रेस पूछते हैं कौन सी फिल्म। जिसपर सोनम कहती हैं शिवाय नंबर 1। एक्ट्रेस के इस गलत जवाब पर करण और अर्जुन अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वेल प्रोमो देखने के बाद ये तो साफ है कि पूरा एपिसोड काफी मज़ेदार होने वाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन