1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pradeep Patwardhan Passes Away: सिंगर केके और मलखान के बाद इस एक्टर के दिल ने दिया धोखा, हुआ निधन

Pradeep Patwardhan Passes Away: सिंगर केके और मलखान के बाद इस एक्टर के दिल ने दिया धोखा, हुआ निधन

 Published : Aug 09, 2022 11:52 am IST,  Updated : Aug 09, 2022 11:52 am IST

Pradeep Patwardhan Passes Away: इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को किसी की बुरी नजर लग गई है। अब एक और अभिनेता के निधन की खबर सामने आई है।

Pradeep Patwardhan Passes Away- India TV Hindi
Pradeep Patwardhan Passes Away Image Source : TWITTER

Highlights

  • अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का निधन
  • सुप्रिया सुले ने ट्विटर पर दी जानकारी

Pradeep Patwardhan Passes Away: इन दिनों रह कुछ दिन में इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही हैं। हाल ही में सिंगर केके की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई, उसके बाद 'भाबी जी घर पर हैं'  के मलखान यानी एक्टर दीपेश भान भी कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुए। दोनों के निधन के बाद फैंस के दिल का दुख अभी कम हुआ ही नहीं था कि एक और एक्टर के निधन की खबर आ रही है। मराठी सिनेमा इंडस्ट्री अभिनेता प्रदीप पटवर्धन (Pradeep Patwardhan) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 

हिंदी और मराठी सिनेमा की एक्ट्रेस सुप्रिया सुले ने भी इस खबर को कंफर्म किया है और ट्विटर पर सीनियर एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। उनके साथ सोशल मीडिया पर प्रदीप के फैंस और साथ में काम करने वाले कलाकार दुख जता रहे हैं। 

Malaika Arora ने बताया टोंड लेग्स का राज, गार्डन में योगा करके फैंस को किया मोटिवेट

     
थियेटर का बड़ा नाम थे प्रदीप

लोकमत समाचार की खबर के अनुसा मंगलवार सुबह जाने माने सीनियर मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन (Pradeep Patwardhan) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। आपको बता दें कि प्रदीप अब तक कई मराठी नाटकों, फिल्मों और धारावाहिकों में उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाई है। उनका थियेटर में भी काफी नाम था। उनका नाटक 'मोरुची मावाशी' बहुत हिट हुआ था। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: साड़ी पहनकर घूम रहा गोली, फैंस बोले- कपिल शर्मा के शो में जाओगे क्या?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन