1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: साड़ी पहनकर घूम रहा गोली, फैंस बोले- कपिल शर्मा के शो में जाओगे क्या?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: साड़ी पहनकर घूम रहा गोली, फैंस बोले- कपिल शर्मा के शो में जाओगे क्या?

 Published : Aug 09, 2022 11:02 am IST,  Updated : Aug 09, 2022 11:02 am IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Twist: सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक बड़ा ट्विस्ट आने के लिए तैयार है। इसलिए गोली अब साड़ी पहने नजर आ रहा है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- India TV Hindi
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Image Source : VIDEOGRAB

Highlights

  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मजेदार ट्विस्ट
  • गोली ने पहनी साड़ी
  • कर रहा है भिड़े की जासूसी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 14 साल से लोगों का फेवरेट है। इतने सालों तक शो के लगातार हिट रहने की बड़ी वजह है इसमें आने वाले मजेदार ट्विस्ट, अब एक बार फिर शो के मेकर्स ने कुछ ऐसी सिचुएशन क्रिएट की है, जिसे देखकर दर्शकों की हंसी नहीं रुकेगी। जी हां! TMKOC में अब कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी कभी दर्शकों ने उम्मीद भी नहीं की होगी। क्योंकि अब गोली साड़ी पहनकर घूमता दिखने वाला है। शो के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो सामने आने के बाद दर्शक इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

साड़ी पहनकर घूम रहा गोली 

अब तक हमने बचपन से बड़े तक गोली को ऐसे ही देखा है कि वह स्वादिष्ट चीजों के लिए दीवाना है। जहां से भी खाने की खुशबू गोली को मिल जाए वो वहीं घूम जाता है। लेकिन इस बार गोली का पूरा हुलिया ही बदल चुका है। वह पैंट शर्ट की जगह साड़ी पहने एक महिला बनकर घूमता दिख रहा है।  देखिए ये वीडियो...

क्यों पहनी गोली ने साड़ी 

दरअसल, गोली ने ये साड़ी वाला गेटअप किसी शौक के कारण नहीं बल्कि जासूसी करने के लिए अपनाया है। वह गोकुलधाम सोसायटी के एकमेव सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े का पीछा करता नजर आ रहा है। बात यह है कि आत्माराम एक सेकेंड हैंड कार खरीदने का प्लान बना रहा है। वह माधवी को सरप्राइज देना चाहता है। इस बात को सुनकर किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। इस बात को कंफर्म करने के लिए गोली ने आत्माराम का पीछा करने की ठानी और अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने साड़ी पहन ली। 

Malaika Arora ने बताया टोंड लेग्स का राज, गार्डन में योगा करके फैंस को किया मोटिवेट

फैंस ले रहे गोली के मजे 

इस वीडियो को काफी कम समय में 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गोली का साड़ी अवतार लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं कुछ लोग कमेंट सेक्शन में बोल रहे हैं कि गोली को कपिल के शो में एंट्री मिल सकती है। क्योंकि वहां साड़ी पहनने वाले लड़कों को पसंद किया जाता है। 

Sussanne Khan and Arslan Goni marriage: अर्सलान गोनी ने बताया सुजैन संग शादी का सच, तोड़ी चुप्पी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन