1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sussanne Khan and Arslan Goni marriage: अर्सलान गोनी ने बताया सुजैन संग शादी का सच, तोड़ी चुप्पी

Sussanne Khan and Arslan Goni marriage: अर्सलान गोनी ने बताया सुजैन संग शादी का सच, तोड़ी चुप्पी

 Published : Aug 09, 2022 08:15 am IST,  Updated : Aug 09, 2022 08:15 am IST

Sussanne Khan and Arslan Goni marriage: हाल ही में खबर आई कि सुजैन खान और अर्सलान गोनी शादी करने वाले हैं। अब इस शादी की खबर पर अर्सलान ने अपना रिएक्शन दिया है।

Sussanne Khan and Arslan Goni- India TV Hindi
सुजैन खान (Sussanne Khan) और अर्सलान गोनी (Arslan Goni) Image Source : INSTAGRAM_SUSSANNEKHAN

Highlights

  • क्या सच में हो रही अर्सलान और सुजैन की शादी
  • यहां जानिए इस लव कपल की शादी की खबर का सच

Arslan Goni on Marriage with Sussanne: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) लंबे समय से अर्सलान गोनी (Arslan Goni) को डेट कर रही हैं। दोनों की वेकेशन की और एक-दूसरे के संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए तस्वीरें सामने आती रहती हैं। लंबे समय की रिलेशनशिप के बाद खबर आई कि ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इन खबरों में कितनी सच्चाई है अब अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी ने इस बात से पर्दा हटाया है। 

शादी की खबर पर क्या बोले अर्सलान  

बीते सप्ताह है कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि जल्द ही दोनों सुजैन खान (Sussanne Khan) और अर्सलान गोनी (Arslan Goni) शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं मीडिया से बातचीत में अर्सलान गोनी ने अपनी इन शादी की खबरों पर ऐसी बात कह दी कि आप सुनकर दंग हो जाएंगे। अर्सलान गोनी ने कहा कि वह इन खबरों को सुनकर हैरान रह गए। 

Taapsee Pannu: पैपराजी के साथ तापसी पन्नू की जमकर हुई बहस, वीडियो देख आप बताइए कौन सही - कौन गलत?

खबर सुनकर हंसे थे अर्सलान 

हाल ही में इस बारे में हिंदुस्तान टाइम्स ने अर्सलान से बात की है। बातचीत में अर्सलान गोनी (Arslan Goni) ने कहा कि वह ये खबर पढ़कर वह काफी हैरान हो गए और खूब हंसे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना अच्छा नहीं लगता है। लेकिन उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं कि ये खबरें कहां से आई और किसने फैलाई हैं। अर्सलान की मानें तो उन्हें उन करीबी सूत्रों को लेकर भी कोई अनुमान नहीं है जिनकी दी जानकारी के आधार पर ये शादी वाली खबरें छपी हैं। 

मस्त चल रही पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ 

इस बारे में अर्सलान गोनी ने आगे कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ काफी अच्छी चल रही है, उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी मस्त चल रही है। वह किसी से कुछ भी छिपा नहीं रहे हैं। वहीं खुद को ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए अर्सलान ने कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि ट्रोलर्स अगर मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में पॉजीटिव चीज ढूंढ रहे हैं तो ये बेहद अच्छी बात है। मैं कभी-कभी कमेंट्स पढ़ता हूं और ये अच्छी बात है कि कोई मुझसे नफरत नहीं कर रहा है।'

Shama Sikander ने मोनोकनी संग लहराया दुपट्टा, Bold Photos देख फैंस हुए बेहाल

आपको बता दें कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन की शादी साल 2000 में हुई थी। 13 साल के बाद साल 2013 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया और तलाक ले लिया। सुजैन और ऋतिक के दो बेटे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन