1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Taapsee Pannu: पैपराजी के साथ तापसी पन्नू की जमकर हुई बहस, वीडियो देख आप बताइए कौन सही - कौन गलत?

Taapsee Pannu: पैपराजी के साथ तापसी पन्नू की जमकर हुई बहस, वीडियो देख आप बताइए कौन सही - कौन गलत?

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 09, 2022 07:38 am IST,  Updated : Aug 09, 2022 07:42 am IST

Taapsee Pannu: सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो पैपराजी पर भड़कती हुई नज़र आ रही हैं।

Taapsee Pannu- India TV Hindi
Taapsee Pannu Image Source : INSTAGRAM - TAAPSEE PANNU

Highlights

  • पैपराजी पर जमकर भड़की तापसी पन्नू
  • तापसी ने पैपराजी से कहा -मुझसे तमीज़ से बात करीए

Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। तापसी अपने बयानों के चलते भी खूब सुर्खियां बटौरती हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं। तापसी अपने को-स्टार के साथ फिल्म के प्रमोशन में बिज़ी चल रही हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो पैपराजी पर भड़कती हुई नज़र आ रही हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो में तापसी पैपराजी के साथ जमकर बहस करती हुई दिख रही हैं। खासतौर पर तब जब बात बेहद छोटी है। लेकिन एक्ट्रेस की बहस ने उसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया। दरअसल तापसी पन्नू अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। वहां काफी वक्त मीडिया उनका इंतज़ार कर रही थी। पैपराजी ने तापसी के पहुंचते ही उनसे रुकने के लिए बोला। लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तापसी बिना रुके चलती ही जा रही हैं। 

Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से निकाले जाने पर शहनाज गिल ने दिया ऐसा जवाब, हैरान हो गए लोग

फिर अचानक एक कैमरोमैन की बात सुनकर वो रुकती हैं और फोटोज़ लेने वाले कैमरामैन पर भड़क उठती हैं। वीडियो में पैपराजी तापसी से कह रहे हैं कि वो उनके लिए रुके हैं, इसके जवाब में अभिनेत्री कहती हैं कि पैपराजी को उन्होंने नहीं रोका है। आगे उन्होंने कहा 'आप मुझसे तमीज से बात करिए मैं भी आपसे तमीज से बात करूंगी आप अपना काम कीजिए मैं अपना काम कर रही हूं'।

Shama Sikander ने मोनोकनी संग लहराया दुपट्टा, Bold Photos देख फैंस हुए बेहाल

इतना ही तापसी ने आगे कहा कि - ' मुझपर चिल्लाने की ज़रूरत नहीं है । अभी कैमरा मेरे ऊपर है, इसीलिए मैं ही गलत लग रही हूं, कैमरा आपके ऊपर होता तो पता चलता कि कौन किस तरीके से बात कर रहा है'। एक्ट्रेस ने पैपराजी पर तंज कसते हुए कहा कि हमेशा वो ही सही होते हैं और एक्टर गलत होता है। तापसी का ये बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने बेवजह बात का बतंगड़ बना दिया। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन