करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय कर रही हैं और हर मां की तरह हेल्दी डिलीवरी के लिए लाइफस्टाइल में कई बदलाव किए हैं। अपने पहले बच्चे को जन्म देने से पहले एक्ट्रेस हर छोटी-बड़ी चीज का ख्याल रख रही हैं कि कैसी डाइट रखनी होगी और कौन सा वर्कआउट सही रहेगा, जो उनके सोशल मीडिया को देखकर साफ पता चलता है। इसी बीच 42 साल की करिश्मा तन्ना ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उनका पेट डॉग भी साथ में दिखाई दे रहा है, जिसे उन्होंने अपना वर्कआउट पार्टनर बताया है।
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का प्रीनेटल वर्कआउट
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है, जिसके लिए वह वर्कआउट कर खूब पसानी बहा रही हैं। फिलहाल वो अपने थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं, जहां प्रेग्नेंसी के दौरान औरतें वर्कआउट करने से डराती हैं तो वहीं, करिश्मा ने इस डर को हेल्दी वर्कआउट में बदल दिया। उनके इस नए अंदाज ने नया ट्रेंड सेट कर दिया है, जो काबिले तारीफ है। करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो पिलेट्स एकेडमी के अंदर शांति से लाइट एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और कार्डियो मूवमेंट्स करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया।
करिश्मा तन्ना कब देगी बच्चे को जन्म
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने पति-बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा 6 अप्रैल को की थी। कपल ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए बताया कि उनके बच्चे का जन्म अगस्त 2026 में होने वाला है। तस्वीरों में करिश्मा-वरुण को मैचिंग 'मॉम' और 'डैड' कैप पहने हुए देख सकते हैं। छोटे बच्चों के जूतों और अपने कुत्तों के साथ पोज देते दिख रहे हैं।
शादी से पहले करिश्मा तन्ना ने किसे किया था डेट
करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को मुंबई में समुद्र किनारे एक शानदार समारोह में मुंबई के रियल एस्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की। अपनी शादी से पहले करिश्मा तन्ना का सबसे चर्चित रिश्ता एक्टर उपेन पटेल के साथ था, जिनसे वह 2014 में 'बिग बॉस 8' के दौरान मिली थीं।
ये भी पढे़ं-
कंगना रनौत या मनोज बाजपेयी नहीं, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 'हॉन्टेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट' की धांसू कमाई
पैसों के विवाद में फंसे प्रिंस नरूला, रैपर हिटजोन ने लगाए गंभीर आरोप, वॉयस नोट्स किए शेयर