मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे की हॉरर थ्रिलर 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा अच्छी कमाई की है, जिसके बारे में शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था। हालांकि, तीनों ही फिल्मों की शुरुआत औसत रही, लेकिन 'हॉन्टेड 3D: इकोज' पहले दिन की कमाई के मामले में आगे रही, जिससे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे को अपने कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी ओपनिंग मिली। ऐसे में साल 2026 मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह के लिए खास साबित होने वाला है।
हॉन्टेड 3D ने बॉक्स ऑफिस पर 8 फिल्मों को दी टक्कर
विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' शुक्रवार, 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन ही अच्छी कमाई की। महाक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे और हेमंत पांडे की इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म ने दूसरी बड़ी फिल्मों को बड़े पर्दे पर कड़ी टक्कर दी। 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' के सात 8 नई फिल्में भी रिलीज हुई, जिसमें 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता', 'गवर्नर', 'द नर्मदा स्टोरी', 'हीर सारा', 'स्केरी मूवी', 'डिस्क्लोजर डे' और 'बैकरूम्स' शामिल थीं।
हॉन्टेड 3D का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस
सैकनिल्क के अनुसार 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने देश भर में 2,907 शो के साथ पहले दिन 2.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 2.95 करोड़ हो गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत है।
कंगना रनौत और मनोज बाजपेयी की फिल्मों की कमाई
'भारत भाग्य विधाता' के 1,285 शो चल रहे हैं और आज इसने 0.79 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 2.12 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 1.79 करोड़ हो गया है। दूसरे ओर, 'गवर्नर' ने 909 शो में 0.52 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.69 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 1.42 करोड़ हो गया है।
ये भी पढ़ें-