1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant: आदिल की गर्लफ्रेंड तनु हैं प्रेग्नेंट, राखी ने खोली बड़ी पोल, देखिए वीडियो

Rakhi Sawant: आदिल की गर्लफ्रेंड तनु हैं प्रेग्नेंट, राखी ने खोली बड़ी पोल, देखिए वीडियो

राखी सावंत और आदिल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बताया दें राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें राखी ने बड़ा खुलासा किया है।

twitter- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Rakhi Sawant

राखी सावंत इस दिनों कठिन समय का सामना कर रही है। बता दें कुछ दिनों से राखी के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पति आदिल दुर्रानी ने उन्हें धोखा दिया है। हाल ही में उनकी मां का भी निधन हो गया था, जिस कारण वह अंदर ही अंदर टूट गई है, लेकिन आदिल के धोखा देने के बाद से राखी काफी ज्यादा परेशान हो गई है। हाल ही में राखी ने बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर आपको भी झटका लगेगा। 

Anupamaa: अनुपमा के पति को छोड़ वनराज पर अपना जादू दिखाएगी माया, काव्या लेगी बड़ा बदला?

कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने बताया था कि उनके पति आदिल खान का एक्स्ट्रा मैरिटल है, उन्होंने तनु चंदेल उर्फ निवेदिता का नाम बताया था। हाल ही में राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बड़ा खुलासा कर रही हैं। बता दें राखी बोल रही है कि उन्होंने सुना है कि तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं। इसीलिए वह बाहर आकर शादी भी करने वाले हैं। राखी सावंत ने बताया आदिल को बेल नहीं मिली है। राखी ने कहा मैं तो हैरान हूं। पहले शादी की खबर और अब नवेदिता तनु चंदेल प्रेग्नेंट है। तभी वो शादी करने वाली है। तनु को बाहर आकर बताना चाहिए कि वह प्रेग्नेंट है कि नहीं। मैं शुक्रिया करना चाहती हूं। मुंबई और मैसूर पुलिस का। जिन्होंने आदिल के खिलाफ रेप मामले को उजागर किया। ये बहुत हैरान करने वाला है।

Kiara-Sidharth Wedding Reception: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ससुर संग किया जमकर डांस, वीडियो हो रहा वायरल

कुछ दिनों पहले राखी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें राखी ने बताया था कि आदिल खान दुर्रानी उनके साथ मारपीट करता है। साथ ही वह उनके पैसे और जूलरी भी अपने साथ लेकर चले गया है। खबरों के अनुसार राखी सावंत को आदिल धमकी देता था कि अगर वह उसके खिलाफ गईं तो ट्रक से कुचलवा देगा। साथ ही आदिल राखी को उन्हें हीरो बनवाने के लिए ब्लैकमेल करता था। हाल ही में राखी के भाई ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि आदिल पहले से शादीशुदा हैं और वह राखी के अलावा कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका हैं। साथ ही आदिल के ऊपर पैसे और गाड़ी चोरी करने जैसे मामले भी दर्ज हैं। राखी के पास 3-4 लड़कियों के फोन आए, उन्होंने राखी को बताया।