1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'राणा जी माफ नहीं करेंगे', Rana Ji 2.O देख बिदके लोग, नहीं पसंद आए माहिरा शर्मा के लटके-झटके, याद आईं ममता कुलकर्णी

'राणा जी माफ नहीं करेंगे', Rana Ji 2.O देख बिदके लोग, नहीं पसंद आए माहिरा शर्मा के लटके-झटके, याद आईं ममता कुलकर्णी

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करण अर्जुन' का सुपरहिट गाना 'मुझको राणा जी माफ करना' को तनिष्क बागची ने नए अंदाज में पेश किया है, जिसमें माहिरा शर्मा ने अपने कातिलाना मूव्ज दिखाए हैं। हालांकि, गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स से लगता है दर्शकों ने इस गाने को बुरी तरह नकार दिया है।

Mahira Sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@TIPS माहिरा शर्मा।

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में माहिरा शर्मा का एक गाना रिलीज हुआ है और गाने के रिलीज होते ही माहिरा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। ये गाना है 'राणा जी 2.O', जो 1995 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करण अर्जुन' के सुपरहिट सॉन्ग 'मुझको राणाजी माफ करना' का रीमिक्स वर्जन है। 'मुझको राणाजी माफ करना' के ओरिजिनल वर्जन में ममता कुलकर्णी नजर आई थीं और गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने आवाज दी थी। लेकिन, अब 31 साल बाद अब इस क्लासिक सॉन्ग को रीमेक किया गया है, जिसमें ममता कुलकर्णी की जगह माहिरा शर्मा नजर आ रही हैं और अब इसका रीमिक्स वर्जन रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। 

राणा जी 2.O में माहिरा शर्मा का कातिलाना अंदाज

राणा जी 2.0 में माहिरा शर्मा का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने में वह खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं और खूब लटके-झटके दिखाए हैं। कमर पर टैटू और आउटफिट, मेकर्स ने उन्हें कमाल दिखाने की पूरी कोशिश की है। 'राणाजी मुझको माफ करना' के रीमेक वर्जन को भी अलका याग्निक और इला अरुण ने ही आवाज दी है, मगर इसका संगीत तनिष्क बागजी ने दिया है और कुमार तौरानी ने प्रोड्यूस किया है। वहीं रेमो डिसूजा ने इसे कोरियोग्राफ किया है, लेकिन कुछ भी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाया और अब लोग ममता कुलकर्णी पर फिल्माए गाने की तारीफ कर रहे हैं।

ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था ऑरिजनल सॉन्ग

सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर  'करण अर्जुन' के इस ओरिजिनल गाने को ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था, जो अमरीश पुरी के सामने लटके-झटके दिखाती हैं। इस गाने के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी आगे बढ़ती रहती है। वहीं नए गाने में माहिरा शर्मा ने भी गजब की अदाएं दिखाई हैं। उनके लुक से ये साफ जाहिर होता है कि उन्होंने इस गाने के लिए काफी वेट लॉस किया है। वह पहले की तुलना में काफी पतली लग रही हैं। गाने में मेकर्स ने सारे फैक्टर डालने की कोशिश की है, लेकिन लगता है दर्शकों को कुछ खुश नहीं कर पाया।

लोगों बोले- राणा जी माफ नहीं करेंगे

इस गाने के कमेंट बॉक्स पर रिएक्ट करते हुए लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे साफ होता है कि लोगों को ये गाना पसंद नहीं आया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'इस गाने के बाद राणा जी तुम्हें काफी माफ नहीं करेंगे।' वहीं एक ने लिखा- 'अगर राणा जी जिंदा होते तो ये गाना देखने के बाद फिर मर जाते, एक पर्सेंट भी अच्छा नहीं है। ओल्ड इस गोल्ड।' एक अन्य लिखता है- 'मैं इसे 100 में से 0 नंबर देता हूं, क्यों किया आपने ऐसा। एक और क्लासिक सॉन्ग की हत्या कर दी।' एक और लिखता है- 'ये गाना सुनने के बाद तो जनता ही आपको माफ ना करे, राणा जी तो बहुत दूर की बात हैं।'

माहिरा शर्मा की पर्सनल लाइफ

माहिरा शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। माहिरा की पर्सनल लाइफ पिछले दिनों तब फिर चर्चा में आ गई थी, जब वह मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ नजर आईं। माहिरा शर्मा को मार्च में मोहम्मद सिराज के साथ देखा गया था, हालांकि इस दौरान दोनों ने अफेयर की चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अब भी इस मामले पर दोनों ने चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़ेंः महाकुंभ में साध्वी बनीं ममता कुल्कर्णी ने एक साल में ही बदले रंग, भगवा कपड़े छोड़ ग्लैमरस वन पीस में दिखाईं अदाएं