1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. राहा के जन्म के बाद बदल गई रणबीर कपूर की सुबह, हनुमान चालीसा सुनकर करते हैं दिन की शुरुआत

राहा के जन्म के बाद बदल गई रणबीर कपूर की सुबह, हनुमान चालीसा सुनकर करते हैं दिन की शुरुआत

KBC के दिवाली स्पेशल एपिसोड में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते और बॉन्ड के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि वह और उनकी बेटी राहा अपनी सुबह की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज में हनुमान चालीसा सुनकर करते हैं।

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SONYLIVINDIA,ALIAABHATT रणबीर कपूर, राहा, आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं, जिसका वह जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर ने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आलिया भट्ट के साथ अपनी शादी और मजबूत रिश्ते की बुनियाद के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए प्यार, भरोसे और सम्मान की अहमियत पर जोर दिया।

आलिया भट्ट संग अपने रिश्ते पर रणबीर कपूर क्या बोले

रिश्तों को मजबूत रखने वाली वैल्यूज के बारे में बात करते हुए, रणबीर कपूर ने कहा, 'हमारे रिश्ते की जो नीव है, जो जड़ है, वो दोस्ती है। मैं हमेशा से यह मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, विश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है और मुझे लगता है कि ये एक रिश्ते की जरूरी बुनियाद हैं।'

राहा के जन्म के बाद से रणबीर सुन रहे हनुमान चालीसा

क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शामिल हुए रणबीर कपूर ने बताया कि उनकी बेटी राहा के जन्म के बाद उनके जीवन में आस्था से जुड़ा एक रोज का नियम जुड़ गया है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि वे अपनी सुबह की शुरुआत दिग्गज अभिनेता अमिताभ की आवाज में 'हनुमान चालीसा' सुनकर करते हैं। उन्होंने कहा, 'जब से मेरी बेटी राहा पैदा हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा है, जब हमने अपनी सुबह आपके गाए हुए हनुमान चालीसा से न शुरू की हो।' इस जुड़ाव को सुनकर अमिताभ बच्चन ने बड़े प्यार से जवाब दिया, 'वाह, क्या बात है।'

रणबीर-आलिया की शादी को 4 हो गए

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बात करें तो कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में शादी कर ली। उनकी प्रेम कहानी अयान मुखर्जी की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने भी एक अहम भूमिका निभाई थी। इस जोड़े ने 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया।

रामायण दो भाग में होगी रिलीज

रणबीर कपूर अब नितेश तिवारी की आने वाली दो-भागों वाली फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। 'रामायण पार्ट 1' दुनियाभर में 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों रिलीज होगी। इस फिल्म में साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - साई पल्लवी ने डॉक्टरी छोड़ क्यों चुनी एक्टिंग? 'रामायण' एक्टर रणबीर कपूर ने KBC पर दिया मजेदार जवाब