39 साल की टीवी एक्ट्रेस अपने हेल्थ से परेशान, मुश्किल से वजन किया कम, डिवोर्स के बाद ऐसे काट रहीं जिंदगी
'बिग बॉस 13' फेम रश्मि देसाई ने बताया कि वह 39 की उम्र में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 9 किलो वजन कम कर लिया।
हिट धारावाहिक 'उतरन' में तपस्या के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बावजूद उन्होंने 9 किलो वजन कम किया है। साथ ही यह भी बताया कि उनके लिए ये सब करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि वह एक बार में एक कदम उठाना और सही कामों पर ध्यान केंद्रित करना सीख रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस जर्नी ने उन्हें धैर्य, आत्मविश्वास और अपनी सेहत को प्राथमिकता देने का महत्व सिखाया है।
हेल्थ इश्यू से जूझ रहीं रश्मि देसाई ने 9 किलो वजन किया कम किया
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए रश्मि ने लिखा, 'यह पोस्ट करने का मेरा इरादा बस इतना था कि यह यात्रा आसान नहीं थी। मैं अपनी मंजिल तक नहीं पहुंची हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं यह कर सकती हूं क्योंकि मुझे खुद पर भरोसा नहीं था। मैंने 9 किलो वजन कम किया है और मुझे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हैं और यही कपड़े मैं पहनती हूं और खुद से कहती रहती हूं कि एक बार में एक कदम।'
रश्मि देसाई ने बताया क्या है जिंदगी का मतलब
रश्मि देसाई ने आगे कहा, 'हर कोई आराम पसंद करता है और जिंदगी में सबसे अच्छा करना चाहता है, लेकिन इन सबके बीच हम यह भूल जाते हैं कि हमारे रिश्ते और प्रतिबद्धता... मैं, हम खुद से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखते है और मुझे यह एहसास हुआ है।'
बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी ये एक्ट्रेस
रश्मि ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'दुनिया इंतजार करेगी, चलो सही काम करते हैं, मैंने अपना सफर शुरू कर दिया है और यह अभी भी जारी है और मुझे पता है कि मैं ठीक रहूंगी।' इससे पहले, आरती सिंह के संगीत समारोह की तस्वीरें वायरल होने के बाद रश्मि को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'इस इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए समर्पण की ज़रूरत होती है। मैं हमेशा 21-22 साल की नहीं दिख सकती। मेरा सफर खूबसूरत है, लेकिन कुछ लोगों के लिए बदलाव स्वीकार करना मुश्किल होता है।'
रश्मि देसाई का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस को आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई गुजराती फिल्म 'मोम तने नै समझ' में देखा गया था। इसके अलावा, वह 2023 में वेब सीरीज 'रात्रि के यात्रि 2' में भी नर आई थीं। रश्मि देसाई ने टीवी सीरियल 'उतरन' से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी और उन्हें 'नागिन 4' से नेम-फेम मिला। रश्मि देसाई का नंदीश संधू से शादी के 4 साल बाद 2016 में तलाक फाइनल हुआ था, जिसके बाद से वह अकेले हैं।
ये भी पढ़ें-
अनीता हसनंदानी बनीं 'छोरियां चली गांव' की विजेता, ये कंटेस्टेंट रहीं पहली रनर-अप
