'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी इंडस्ट्री के सबसे सफल और लोकप्रिय सीरियल्स में से एक है। इस सीरियल का आगाज जनवरी 2009 में हुआ था। यानी अब तक इस सीरियल को 17 साल हो चुके हैं। इन सालों में 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में कई पीढ़ियों की कहानी दिखाई जा चुकी है। सीरियल की शुरुआत हिना खान और करण मेहरा के साथ हुई थी, जिन्होंने अक्षरा और नैतिक का किरदार निभाया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शकों से खूब प्यार मिला। सीरियल में इस कपल के बच्चे भी हुए, जिनका नाम नायरा और नक्ष था और ये किरदार अशनूर कौर और शिवांश कोटिया ने निभाया था। अशनूर कौर तो पिछले दिनों बिग बॉस 19 को लेकर सुर्खियों में रहीं, लेकिन क्या आपको अक्षरा और नैतिक का नटखट बेटा नक्ष याद है? सीरियल में ये किरदार शिवांश कोटिया ने निभाया था। तो चलिए अब जानते हैं कि शिवांश कोटिया अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
कूल डूड बने नन्हें नक्ष
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और नैतिक के बेटे नक्ष के किरदार में नजर आए शिवांश कोटिया अब 20 साल के हो चुके हैं और कूल डूड बन चुके हैं। अपने नटखट अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद शिवांश ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया और आजकल सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर चर्चा में रहते हैं। शिवांश सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और हाल ही में उन्होंने अपना ट्रांसफॉर्म्ड लुक शेयर किया, जिसके चलते वह फिर चर्चा में हैं।
शिवांश कोटिया का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन
हाल ही में शिवांश कोटिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। शिवांश ने अपना लुक पूरी तरह से बदल लिया है। खासतौर पर अपनी हेयर स्टाइल। शिवांश ने अपने बालों को ब्लॉन्ड कलर में रंगवा लिया है, जिसमें उन्हें देखने के बाद उनके फैंस भी हैरान रह गए। कई ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की तो कई का कहना था कि उन्हें शिवांश का ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया।
Image Source : instagram/@shivansh.kotiaशिवांश कोटिया।
शानदार फुटबॉलर हैं शिवांश
बता दें, एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ शिवांश एक बेहतरीन फुटबॉलर भी हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपनी टीम के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए थे। 1 मई 2005 को मुंबई में जन्में शिवांश सबसे पहले साल 2011 में 'मिसेज तेंदुलकर' नाम के टीवी सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल में उन्होंने चंदु नाम के बच्चे का रोल प्ले किया था, मगर उन्हें असली पहचान 2012 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नक्ष नैतिक सिंघानिया की भूमिका निभाकर मिली। इसके अलावा वह इसी साल रिलीज हुई श्रीदेवी स्टारर 'इंग्लिश विंग्लिश' में भी नजर आए। फिल्म में उन्होंने श्रीदेवी के बेटे की भूमिका निभाई थी और इसमें उनके साथ उनकी रियल लाइफ बहन नविका कोटिया भी दिखाई दी थीं। रियल लाइफ भाई-बहन ने बडे़ पर्दे पर भी भाई-बहन का रोल प्ले किया था।
ये भी पढ़ेंः अल्लू अर्जुन के नए थिएटर को लेकर छिड़ा विवाद, 'वॉल ऑफ ग्रेट्स' में नहीं किसी एक्ट्रेस का नाम, नाराज हुए फैन
माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष, K पॉप स्टार ने गाया 'शिव तांडव स्तोत्रम', देखते ही देखते हुआ वायरल