Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू अर्जुन के नए थिएटर को लेकर छिड़ा विवाद, 'वॉल ऑफ ग्रेट्स' में नहीं किसी एक्ट्रेस का नाम, 'पुष्पा' से नाराज हुए फैन

अल्लू अर्जुन के नए थिएटर को लेकर छिड़ा विवाद, 'वॉल ऑफ ग्रेट्स' में नहीं किसी एक्ट्रेस का नाम, 'पुष्पा' से नाराज हुए फैन

Written By: Priya Shukla Published : Mar 14, 2026 10:32 pm IST, Updated : Mar 14, 2026 10:32 pm IST

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार विवाद हैदराबाद के कोकापेट में खुले नए थिएटर 'अल्लू सिनेमाज' को लेकर छिड़ा है। क्या है पूरा माजरा, आइये जानते हैं।

allu arjun- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ALLUARJUNONLINE अल्लू अर्जुन।

गुरुवार की शाम हैदराबाद के कोकापेट इलाके में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के नए थिएटर 'अल्लू सिनेमाज' का उद्घाटन हुआ। इस सिनेमाहॉल का उद्घाटन तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने किया, जो अब लगातार चर्चा में है। इस सिनेमाहॉल के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं, जिन्हें लेकर अब 'पुष्पा' निशाने पर हैं। इस विवाद की वजह है थिएटर में मौजूद 'वॉल ऑफ ग्रेट्स', जिसमें पहले दिग्गज निर्देशकों के नाम न देखकर फैंस ने नाराजगी जाहिर की और अब इस वॉल में सोशल मीडिया यूजर्स ने एक और चीज नोटिस की। इस 'वॉल ऑफ ग्रेट' से अभिनेत्रियों के नाम भी नदारद हैं, जिसे लेकर अब अल्लू अर्जुन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

'वॉल ऑफ ग्रेट्स' से नदारद अभिनेत्रियों के नाम

जैसे ही इस सिनेमाघर के अंदर की झलक सोशल मीडिया पर साझा की गई, दर्शकों ने 'वॉल ऑफ ग्रेट्स' के स्पेशल ट्रिब्यूट सेक्शन को देखा, जिसमें भारतीय फिल्म उद्योग की दिग्गज हस्तियों के नाम शामिल किए गए। जैसे ही ये वीडियो-फोटोज बाहर आए, दर्शकों का ध्यान तुरंत ही डिस्प्ले में मौजूद एक कमी की ओर गया। दीवार पर मौजूद नामों में कई फेमस एक्टर्स के नाम तो दिखे, लेकिन महिला अभिनेत्रियों का नाम इस ट्रिब्यूट वॉल पर कहीं नहीं दिखा, जिसे लेकर अब यूजर अल्लू अर्जुन से सवाल कर रहे हैं।

वॉल ऑफ ग्रेट्स को लेकर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर अब अल्लू सिनेमाज को लेकर बहस छिड़ चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा नागार्जुन, पवन कल्याण, रजनीकांत, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, यश, कमल हासन, रणवीर सिंह, आमिर खान, फरहान अख्तर और अन्य कई अन्य मेल एक्टर्स वाली तस्वीरें साझा की जा रही हैं और पूछा जा रहा है कि आखिर इसमें किसी एक्ट्रेस का नाम क्यों नहीं है। अल्लू सिनेमाज द्वारा जारी किए गए यूट्यूब वीडियो पर भी कमेंट करते हुए यूजर यही सवाल कर रहे हैं, जबकि साउथ और बॉलीवुड में कई लेजेंड्री अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने लोकप्रियता और स्टारडम के मामले में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ा है।

वॉल ऑफ ग्रेट्स में किसी एक्ट्रेस का नाम क्यों नहीं?

कई फैंस का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि श्रद्धांजलि समारोह में दिग्गज अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल किए जाएंगे, विशेषकर श्रीदेवी जैसी अभिनेत्री का, जिन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्म उद्योगों में काम किया और कई बड़े सुपरस्टार्स के स्टारडम को टक्कर दी। ऐसे में वॉल ऑफ ग्रेट्स में महिला अभिनेत्रियों की अनुपस्थिति अब चर्चा का विषय बन गई और लोग इसे लेकर अल्लू अर्जुन को निशाने पर ले रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर 2' पर मंडराया संकट, सिख समुदाय ने दी सीधी चेतावनी, बदलाव करो नहीं तो विरोध के लिए रहो तैयार

पति की पहली शादी में मेहमान बनकर पहुंची थी एक्ट्रेस, सहेली के हसबैंड को बनाया जीवनसाथी, 4 ही साल में हुआ THE END

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement