टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने यूं तो कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर खूब लोकप्रियता मिली। इस किरदार के साथ शिल्पा शिंदे घर-घर में फेमस हो गईं, लेकिन कुछ ही समय बाद मेकर्स से हुए विवाद के बाद उन्होंने ये शो छोड़ दिया, जिससे उनके फैंस काफी निराश हो गए थे। शिल्पा शिंदे के बाद शुभांगी अत्रे ने शो में उनकी जगह ली। जब शिल्पा ने ये शो छोड़ा, मेकर्स के साथ उनका विवाद काफी चर्चा में था क्योंकि अभिनेत्री ने शो के प्रोड्यूसर पर यौन उत्वीड़न का आरोप लगाया था। अब शिल्पा शिंदे ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है और इस पूरे विवाद के पीछे की वजह भी बताई है।
शिल्पा शिंदे ने भाबीजी घर पर हैं के प्रोड्यूसर पर लगाया था यौन शोषण का आरोप
शिल्पा शिंदे 2016 में 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ने को लेकर काफी चर्चा में थीं। एक्ट्रेस के शो छोड़ने के बाद पूरा मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। अब शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बात करते हुए निर्माता संजय कोहली के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न के केस को लेकर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि प्रोड्यूसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का दावा झूठा था और मेकर्स के चल रहे विवाद के चलते उनके पास उन दिनों कोई ऑप्शन नहीं बया था, इसलिए मामला दर्ज कराया था।
शिल्पा शिंदे ने बताया सच
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया से बातचीत में शिल्पा शिंदे ने इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बात करते हुए कहा- 'इस बारे में कोई नहीं जानता, लेकिन मैं सच कहने से नहीं डरती और मैं अभी भी कहूंगी कि मैं जो कहने जा रही हूं वो बड़ी बात है। मैंने अपने प्रोड्यूसर के ऊपर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस कर दिया था, क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था और तब मैं उस में से निकली हूं सेटल होके।तब किसी प्रोड्यूसर ने उनका साथ नहीं दिया और मैंने इसी आधार पर केस किया। पुलिस तो सीधा एफआईआर करने के लिए ये बोलती है कि आपको गंदा लिखना पड़ेगा और मैं लॉ बैकग्राउंड से हू।'
वो केस झूठ था- शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर लगाए आरोपों का सच बताते हुए कहा- 'मैं आज इसके जरिए बोल रही हूं कि वो केस झूठ था। मैं आज ये पहली बार कन्फेस कर रही हूं सच में। फिर हमारी सेटलमेंट हुई और जो हमारी पेमेंट थी, तीन महीने बाद मिलता था वो क्लियर हुआ। 11 साल बाद भी मैंने लास्ट भाभीजी इसलिए किया था, क्योंकि मनोज संतोष जी हमारे राइटर थे और ये उनकी इच्छा थी। उनको हर्ट किया था और ये सब होने के बाद मैं आज उनके साथ काम कर रही हूं। और आज हमारे रिलेशनशिप बहुत अच्छे हैं।'
क्या है शिल्पा शिंदे कॉन्ट्रोवर्सी?
बता दें, शिल्पा शिंदे ने 2016 में प्रोड्यूसर्स से विवाद के बाद 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ दिया था। शिल्पा शिंदे और शो के मेकर्स के बीच ये पूरा विवाद ड्यू पेमेंट और कॉन्ट्रेक्ट को लेकर था, जो बाद विवाद के बाद हर तरफ चर्चा का विषय बन गया। शो के प्रोड्यूसर्स ने शिल्पा पर अनप्रोफेशनल होने के आरोप लगाए थे और सेट पर लौटने के लिए लीगल नोटिस भेजा था। इसके बाद शिल्पा ने शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्शुअल हैरासमेंट का केस दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ेंः क्या शुभमन गिल की बहन हैं शहनाज गिल? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस का मजेदार रिएक्शन, चेक करने लगीं फैमिली ग्रुप
'कामयाबी के साथ दुश्मन भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह बैन पर कंगना रनौत का रिएक्शन, एक्टर को दी खास सलाह