1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या शुभमन गिल की बहन हैं शहनाज गिल? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस का मजेदार रिएक्शन, चेक करने लगीं फैमिली ग्रुप

क्या शुभमन गिल की बहन हैं शहनाज गिल? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस का मजेदार रिएक्शन, चेक करने लगीं फैमिली ग्रुप

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 03, 2026 09:53 am IST,  Updated : Jun 03, 2026 09:53 am IST

शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज और हाजिर जवाबी के लिए काफी मशहूर हैं। वह अक्सर सवालों के जवाब ऐसे देती हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं। अब ऐसे ही एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने जवाब से अपने फैंस को लाजवाब कर दिया।

shehnaaz gill- India TV Hindi
शहनाज गिल, शुबमन गिल। Image Source : INSTAGRAM/@SHEHNAAZGILL/@SHUBMANGILL

पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' से सुर्खियों में आई थीं। शो में उनकी मासूमियत और सिद्धार्थ शुक्ला से बॉन्डिंग ने सबका दिल जीत लिया और इसी के साथ वह घर-घर में मशहूर हो गईं। शहनाज अपने फैंस के बीच अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं और एक्ट्रेस भी अपने फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा, जहां उन्होंने अपने फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए। एक्ट्रेस से उनके फैंस ने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक से जुड़े सवाल किए और उन्होंने बिना हिचिकिचाहट इन सवालों के जवाब दिए। ऐसे ही एक फैन ने शहनाज गिल से टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर सवाल कर लिया। यूजर ने पूछा कि क्या वह शुभमन गिल की बहन हैं? इस सवाल का एक्ट्रेस ने बेहद मजेदार जवाब दिया।

शहनाज के भाई हैं शुभमन गिल?

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनिथिंग सेशन के कुछ सवालों के जवाब दिए, जिनमें से एक क्रिकेटर शुभमन गिल से भी जुड़ा था। यूजर ने अभिनेत्री से पूछा- 'क्या आप शुभमन गिल की बहन हैं?' जवाब में सना ने कहा- 'फैमिली ग्रुप चेक करके बताती हूं।' यानी उन्होंने सीधे तौर पर हां-ना में जवाब नहीं दिया, बल्कि गोल मोल अंदाज में जवाब को टाल गईं और फैंस को एक बार फिर अपनी हाजिरजबावी से हैरान कर दिया। कई ने इस जवाब को देखने के बाद एक्ट्रेस के ह्यूमर की तारीफ की है।

कौन है शहनाज गिल का फेवरेट क्रिकेटर?

आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान ही किसी यूजर ने शहनाज गिल से उनके फेवरेट क्रिकेटर को लेकर भी सवाल कर लिया और जवाब में अभिनेत्री ने क्रिकेट की दुनिया के सबसे यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी का नाम ले लिया। वहीं एक ने एक्ट्रेस से पूछा कि जब वह स्ट्रेस में होती हैं या कन्फ्यूज होती हैं तो किससे सलाह लेती हैं तो शहनाज जवाब में लिखती हैं- 'मेरी लीगल टीम से।' एक यूजर पूछता है- आपकी शक्ल, मन और विचार इतने साफ कैसे हैं? जवाब में सना ने कहा- 'क्योंकि आप अच्छे हो, इसलिए आपको सब अच्छे लगते हैं।'

शहनाज के ह्यूमर के मुरीद हुए फैन

आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान शहनाज ने जो जवाब दिए उन्हें देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई ने एक्ट्रेस की हाजिर जवाबी और ह्यूमर की तारीफ की। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कई पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रही हैं और रियेलिटी शो 'बिग बॉस 13' से घर-घर में मशहूर हो गईं। शहनाज अब अपनी नई फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में हैं, जो 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः 'कामयाबी के साथ दुश्मन भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह बैन पर कंगना रनौत का रिएक्शन, एक्टर को दी खास सलाह

ममूटी की हीरोइन ज्वेल मैरी की मौत की उड़ी अफवाह, शेयर किया वीडियो, बोलीं- 'लोग मुझे दफनाने की तैयारी कर रहे हैं'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन