A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्ट्रेस संग भरे क्लब में हुई मारपीट, टूटे दांत-सूजी आंखें और चेहरा, हाथापाई में बदली बहसबाजी, हाल देख चौंके फैन

एक्ट्रेस संग भरे क्लब में हुई मारपीट, टूटे दांत-सूजी आंखें और चेहरा, हाथापाई में बदली बहसबाजी, हाल देख चौंके फैन

रियेलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 फेम प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपना हाल दिखाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए प्रीत ने बताया कि उनके साथ भरे क्लब में मारपीट हुई, जिसमें उनके दांत टूट गए और कई जगह चोटें आई हैं।

preet singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PREETSINGH.FIT प्रीत सिंह।

मॉडल और एक्ट्रेस प्रीत सिंह ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस उन्हें लेकर चिंतित हो गए हैं। रियेलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 से चर्चा में आईं प्रीत सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मुंबई में उनके साथ एक भयानक हादसा हुआ, जिसके चलते वह बुरी तरह डर गई हैं और अंदर तक हिल गई हैं। प्रीत ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने चेहरे पर लगी चोटें दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रीत की आंखें बुरी तरह सूजी हुई नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर चोट के भी निशान हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ मुंबई के एक क्लब में मारपीट हुई, जिसके चलते उनका दांत टूट गया और चेहरा और आंखें बुरी तरह सूज गए।

प्रीत के साथ मुंबई के क्लब में हुई मारपीट

प्रीत सिंह ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपना हाल बयां किया है। प्रीत ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मैं हमेशा से ये सुनती आई हूं कि मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है, लेकिन मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इस शहर में मेरा इस तरह स्वागत होगा। ये सब लिखते समय भी मैं कांप रही हूं, मेरी आंखें सूजी हुई हैं और चेहरे पर चोट के निशान हैं। मैं अभी भी जो कुछ मेरे साथ हुआ उसे समझने की कोशिश कर रही हूं। मैं बस अपनी दोस्त के साथ एक क्लब में बैठकर समय बिता रही थी, तभी अचानक एक लड़की आई और चिल्लाने लगी। वो सवाल करने लगी कि हमें अंदर आने की इजाजत कैसे मिली।'

झगड़े में बदली कहासुनी

प्रीत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'शुरू में तो कहा-सुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला भयानक हो गया और तभी उसका एक मेल फ्रेंड बीच में आ गया और हम पर अचानक ही हमला कर दिया। उसने मुझे इतनी बुरी तरह मारा कि मेरा दांत टूट गया और चेहरा सूज गया। लोगों के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। बाद में मुझे पता चला कि वह लड़की एक 'सो कॉल्ड' इन्फ्लुएंसर है। मैं अब तक सदमे में हूं कि ऐसा खुलेआम कैसे हो सकता है। किसी को भी इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।'

चिंता में दोस्त और फैन

प्रीत सिंह का ये हाल देखने के बाद उनके फैन और सेलिब्रिटी दोस्त हैरान और परेशान हैं। उर्फी जावेद ने भी प्रीत सिंह के पोस्ट पर कमेंट करते हुए चिंता जाहिर की है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा है। उर्फी ने कमेंट में लिखा- 'कृपया पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराएं!! अगर आपको किसी चीज की जरूरत हो तो मेरा नंबर आपके पास है।' एहसास चन्ना ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा- 'आपको नाम बताना चाहिए। पुलिस के पास जाओ। हम आपके साथ हैं। हे भगवान!!!' फातिमा सना शेख ने भी प्रीत के हाल को देखकर चिंता व्यक्त की और लिखा- 'ये क्या है! प्लीज जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराओ। उम्मीद है तुम जल्दी ठीक हो जाओगी।' रुशाली यादव ने लिखा- 'यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ!' वहीं कई फैंस ने भी कमेंट करते हुए चिंता जाहिर की है।

ये भी पढ़ेंः Bharat Kapoor Passes Away: दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान, इंडस्ट्री में पसरा मातम
'आवारापन 2' से क्यों बाहर हुए मोहित सूरी? खुद बताई वजह, बोले- 'बिना सोचे-समझे इमरान हाशमी संग काम करने को तैयार'