A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP Report Week 19: 'वसुधा' के आगे तुलसी का ड्रामा-अनुपमा की डायलॉगबाजी पड़ी फीकी, नए शो ने मारी बाजी

TRP Report Week 19: 'वसुधा' के आगे तुलसी का ड्रामा-अनुपमा की डायलॉगबाजी पड़ी फीकी, नए शो ने मारी बाजी

इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में 'वसुधा' ने टॉप पर रहकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है, जबकि स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' रेटिंग में थोड़ी गिरावट के साथ तीसरे नंबर पर बना रहा। वहीं, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रेटिंग में उछाल देखने को मिला।

TRP Report Week 19- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ZEE5,STARPLUS 'वसुधा' के आगे तुलसी का ड्रामा पड़ा फीका

BARC ने हिंदी टीवी शो के लिए 19वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है और ऐसा लगता है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' एक बार फिर से नंबर एक का स्थान हासिल करने में नाकाम रही है। चार्ट लिस्ट में सबसे ऊपर रहते हुए, 'वसुधा' 19वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में 1.8 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर रही। इसके ठीक बाद 1.7 रेटिंग के साथ 'गंगा मई की बेटियां' रही, जिसने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा। स्मृति ईरानी का शो पिछले तीन हफ्ते से टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है, लेकिन पहले स्थान पर नहीं टिक पा रहा है।

TRP में तुलसी और अनुपमा का ये है हाल

स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 1.6 रेटिंग के साथ तीसरा स्थान बनाए रखा, लेकिन 19वें हफ्ते में इसकी रेटिंग में थोड़ी गिरावट देखी गई। इसके बाद 1.6 रेटिंग से चौथे स्थान पर 'तुम से तुम तक' रहा। टॉप 5 चार्ट लिस्ट में 1.5 रेटिंग के साथ रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' भी शामिल रहा।

टॉप 5 से बाहर हुआ नागिन 7

इस हफ्ते 1.4 रेटिंग के साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शो छठे स्थान पर पहुंच गया, भले ही उसकी टीआरपी स्थिर रही। एकता कपूर का शो 'नागिन 7' इस हफ्ते सातवें स्थान पर रहा। पिछले हफ्ते की तुलना में 'लाफ्टर शेफ्स 3' की रेटिंग में काफी गिरावट देखी गई। 19वें हफ्ते में 'लाफ्टर शेफ्स 3' फिसलकर आठवें स्थान पर पहुंच गया।

ये रिश्ता क्या कहलाता है का हुआ बुरा हाल

नौवां स्थान 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के स्पिन-ऑफ शो 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' ने हासिल किया। 19वें हफ्ते की टॉप 10 TRP चार्ट लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी शामिल रहा, हालांकि इस हफ्ते उसे एक बड़ा झटका लगा था। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 1.3 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर खिसक गया है, जो हाल के हफ्तों में इसके सबसे कमजोर प्रदर्शनों में से एक है।

ये भी पढे़ं-

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मौत का खेल नहीं हुआ खत्म? अंश की हत्या करना तुलसी को पड़ेगा भारी

सांवले रंग के कारण झेला रिजेक्शन, फिर एक रोल ने चमका दी किस्मत, टाइपकास्ट होने के डर से एक्ट्रेस ने छोड़ा हिट शो