इस हफ्ते की BARC TRP रेटिंग्स आ गई हैं और चार्ट में एक बार फिर से हिंदी शोज के बीच रैंकिंग्स में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिसमें कई शो की रेटिंग ने हैरान कर दिया हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' चार्ट में सबसे ऊपर बना हुआ है, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव 'गंगा मई की बेटियां' में देखने को मिला है, जो तेजी से ऊपर चढ़ते हुए टॉप दो में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। 'तुम से तुम तक' टॉप टियर में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जबकि 'अनुपमा' पिछले हफ्तों के मुकाबले कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। टॉप 5 में इस बार भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी जगह बनाने में असफल रहा।
TRP टॉप 3 में इन शोज का रहा जलवा
टीआरपी चार्ट में अलग-अलग शो की पोजिशन तय करने में दर्शकों की संख्या अहम भूमिका निभाती है, लेकिन इस बार की रेटिंग देख कोई भी हैरान हो जाएगा। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' 1.8 के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है और अपना दबदबा कायम रखे हुए है। कमला की बात यह है कि टॉप 5 में 'गंगा मई की बेटियां' और 'तुम से तुम तक' की एंट्री से बाकी शोज के मेकर्स को झटका लग सकता है।
अनुपमा की टीआरपी रेटिंग में आई गिरवाट
'गंगा मई की बेटियां' 1.8 के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस हफ्ते इसने सबसे बड़ी छलांग लगाई है और यह पहले स्थान से बस थोड़े से अंतर से पीछे है। 'तुम से तुम तक' 1.8 के साथ तीसरे स्थान पर है और टॉप टियर में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है। 'वसुधा' 1.7 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है, जिसके बाद पांचवें स्थान पर 'अनुपमा' है। दोनों ही एक ही रेटिंग ब्रैकेट में हैं। वहीं, 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' 1.6 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है, जो पहले दो हफ्ते टॉप 2 में बना हुआ था।
नई एंट्री भी नहीं आई काम
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 1.5 रेटिंग के साथ 7वें स्थान पर है, जिसके बाद 8वें स्थान पर 'उड़ने की आशा' और 9वें स्थान पर 'नागिन 7' हैं। ये सभी एक ही रेटिंग जोन में आते हैं, लेकिन इनके बीच बहुत मामूली अंतर है। 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' 1.4 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर है। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का सीरियल टॉप 5 में जगह बनाने असफल रहा है, जबकि मेकर्स नई एंट्री और कहानी में कई बदलाव कर चुके हैं।
ये भी पढे़ं-
'ये गुंडागर्दी है', प्रिंस नरूला ने रजत दलाल संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई लड़ाई की असली वजह
10 सेकंड के सीन से मचाया बवाल, बॉलीवुड से हुई गायब, टीवी से किया कमबैक, SP नेता से शादी कर मचाई थी खलबली