1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 10 सेकंड के सीन से मचाया बवाल, बॉलीवुड से हुई गायब, टीवी से किया कमबैक, SP नेता से शादी कर मचाई थी खलबली

10 सेकंड के सीन से मचाया बवाल, बॉलीवुड से हुई गायब, टीवी से किया कमबैक, SP नेता से शादी कर मचाई थी खलबली

Published : Apr 09, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 12:16 pm IST
9 अप्रैल, 2026 को अपना 38वां जन्मदिन मना रही स्वरा भास्कर भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने बयान को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह देश-दुनिया के हर मुद्दे पर निडर होकर अपना पक्ष रखती है।
1/7 Image Source : Instagram/@reallyswara
9 अप्रैल, 2026 को अपना 38वां जन्मदिन मना रही स्वरा भास्कर भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने बयान को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह देश-दुनिया के हर मुद्दे पर निडर होकर अपना पक्ष रखती है।
स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म 'मधोलाल कीप वॉकिंग' से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2011 में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में पायल का किरदार निभाकर मिली, जिसके लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर नामांकन भी मिला। इस फिल्म के बाद वह काफी चर्चा में रही है और उन्हें कई फिल्मों में काम करने के ऑफर भी मिले। एक्ट्रेस 'निल बट्टे सन्नाटा', 'अनारकली ऑफ आरा', 'रांझणा', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@reallyswara

अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर स्वरा को 2018 में ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है, जब उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हुई। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी का सबसे विवादित सीन शूट किया था, जिसकी वजह से स्वरा भास्कर को काफी विरोध और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स समेत आलोचकों ने इस सीन को अश्लील, शर्मनाक और पारंपरिक संस्कृति के लिए खतरा बताया, जिससे पर्दे पर महिलाओं की कामुकता को लेकर बड़े पैमाने पर बहस छिड़ गई।
3/7 Image Source : Instagram/@reallyswara

इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया था और इसे रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया था। 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट थी। इसे 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में तीन नॉमिनेशन मिले। इसमें करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया सात में नजर आई थीं।
4/7 Image Source : Instagram/@reallyswara
इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया था और इसे रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया था। 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट थी। इसे 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में तीन नॉमिनेशन मिले। इसमें करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया सात में नजर आई थीं।
स्वरा भास्कर ने आधिकारिक तौर पर बॉलीवुड नहीं छोड़ा है, लेकिन सितंबर 2023 में अपनी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। वह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय, निजी जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक लेने के बाद टेलीविजन शो से वापसी की थी। हाल ही में स्वरा भास्कर अपने पति फहाद अहमद के साथ टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आई थीं।
5/7 Image Source : Instagram/@reallyswara
स्वरा भास्कर ने आधिकारिक तौर पर बॉलीवुड नहीं छोड़ा है, लेकिन सितंबर 2023 में अपनी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। वह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय, निजी जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक लेने के बाद टेलीविजन शो से वापसी की थी। हाल ही में स्वरा भास्कर अपने पति फहाद अहमद के साथ टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आई थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी, 2023 को कोर्ट में राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद से शादी की और बाद में दिल्ली में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इसका जश्न मनाया। इस कपल की मुलाकात 2020 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी, जिसके बाद स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपनी शादी की घोषणा की। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम राबिया है। एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर भी काफी विवादों में रही हैं।
6/7 Image Source : Instagram/@reallyswara
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी, 2023 को कोर्ट में राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद से शादी की और बाद में दिल्ली में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इसका जश्न मनाया। इस कपल की मुलाकात 2020 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी, जिसके बाद स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपनी शादी की घोषणा की। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम राबिया है। एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर भी काफी विवादों में रही हैं।
स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी को लेकर काफी विवाद हुआ था, क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को कई बार बॉलावुड से बॉयकॉट करने की भी मांग उठी है। वह उनके बेबाक राजनीतिक विचार, सार्वजनिक बयान और पाकिस्तान की तारीफ करने को लेकर भी ट्रोल हो चुकी हैं। अभी भी वह सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं।
7/7 Image Source : Instagram/@reallyswara

Advertisement