1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'KBC' में 50 लाख जीतने वाला लड़का बना IAS, फर्स्ट अटेम्प्ट में क्लियर की UPSC, हासिल की 159th रैंक

'KBC' में 50 लाख जीतने वाला लड़का बना IAS, फर्स्ट अटेम्प्ट में क्लियर की UPSC, हासिल की 159th रैंक

'कौन बनेगा करोड़पति 16' की हॉटसीट पर नजर आए विकास सिंह पंवार ने यूपीएससी क्रैक कर ली है, वो भी पहले ही अटैंप्ट में। विकास ने 22 साल की उम्र में सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर 159वीं रैंक हासिल की है।

vikas singh panwar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI विकास सिंह पंवार।

क्विज बेस्ड रियेलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय रियेलिटी शोज में से एक है और अब तक इस शो ने कईयों की जिंदगी बदली है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन सालों से इस शो के होस्ट रहे हैं। बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठना, सवालों के जवाब देना और लाखों जीतना किसी भी व्यक्ति का सपना हो सकता है, लेकिन 22 साल के विकास सिंह पंवार के लिए ये उनकी काबिलियत का सिर्फ पहला पड़ाव था। 'कौन बनेगा करोड़पति' में 50 लाख की रकम जीतने वाले विकास सिंह पंवार यूपीएससी क्रैक कर चुके हैं और वो भी अपने पहले ही प्रयास में।

विकास सिंह पंवार ने 22 की उम्र में क्रैक की यूपीएससी परीक्षा

सेलिब्रिटी पैपराजी विरल ने भी इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए विकास सिंह पंवार की इस उपलब्धि की जानकारी दी है। विकास ने कम ही समय में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। पहले तो उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के 17वें सीज़न में 50 लाख जीते और फिर अपने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में परचम लहराया है। विकास सिंह पंवार ने पहले ही अटेम्प्ट में यूपीएससी परीक्षा क्लीयर करके ऑल इंडिया 159वीं रैंक हासिल की है। विकास ने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस (PSIR) को अपने ऑप्शनल विषय के तौर पर चुना और कुल 988 अंक (लिखित मेन्स परीक्षा में 787 और इंटरव्यू में 201) हासिल किए।

कौन बनेगा करोड़पति 17 में 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे

विकास सिंह पंवार को ​​सिविल सेवा की तैयारी के दौरान ही अमिताभ बच्चन के सामने 'हॉट सीट' पर बैठने का मौका मिला था। शो के दौरान अपनी काबिलियत साबित करते हुए वह 5 लाख के सवाल तक बिना किसी लाइफलाइन तक पहुंच गए। 50 लाख जीतने के बाद वह 1 करोड़ वाले सवाल तक पहुंच गए। मगर अपनी जीती हुई रकम को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने 50 लाख पर ही खेल छोड़ दिया, लेकिन खास बात तो ये है कि भले ही विकास अपने जवाब को लेकर श्योर नहीं थे, लेकिन 1 करोड़ वाले सवाल के लिए उनका अंदाजा सही निकला था।

अमिताभ बच्चन हुए चोटिल

'केबीसी' की बात करें तो अब रियेलिटी शो का 18वां सीजन चल रहा है, जिसे एक बार फिर अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। बिग बी ने पिछले दिनों ही शो में अपनी चोट के बारे में भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान वह सेट पर ही गिर गए, जिससे उनके दाएं घुटने में चोट लगी है। इस चोट के चलते उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत भी हो रही है। यही नहीं, उन्होंने हाल ही में अपने एक ब्लॉग में ये भी खुलासा किया था कि काम के ज्यादा होने के चलते वह इस समय टाइम पर सो भी नहीं पा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 'कोई अगर इस चोर को जानता है तो मैसेज करो', अर्चना गौतम ने लगाई मदद की गुहार, मुंबई कैफे में पड़ी थी डकैती