1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कोई अगर इस चोर को जानता है तो मैसेज करो', अर्चना गौतम ने लगाई मदद की गुहार, मुंबई कैफे में पड़ी थी डकैती

'कोई अगर इस चोर को जानता है तो मैसेज करो', अर्चना गौतम ने लगाई मदद की गुहार, मुंबई कैफे में पड़ी थी डकैती

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 08, 2026 11:57 am IST,  Updated : Oct 08, 2026 11:57 am IST

'बिग बॉस 16' फेम अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे में चोरी हो गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पहले एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर किया था और अब चोर की एक तस्वीर शेयर करते हुए मदद की गुहार लगाई है।

archana gautam- India TV Hindi
अर्चना गौतम ने शेयर की चोर की फोटो। Image Source : INSTAGRAM/@ARCHANAGAUTAMM

'बिग बॉस 16' फेम अर्चना गौतम एक बार फिर चर्चा में हैं, मगर इस बार अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट, रियेलिटी शो या वर्कफ्रंट को लेकर नहीं, बल्कि एक भारी नुकसान उठाने के चलते वह चर्चा में आई हैं। अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे में चोरी हो गई है, जिसकी जानकारी खुद अर्चना ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उनके मुंबई स्थित कैफे में चोरी हो गई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इसी के साथ अर्चना ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को सुरक्षित और सतर्क रहने को कहा है। अर्चना ने पहले तो कैफे में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज साझा किया था और अब चोर की फोटो शेयर करते हुए मदद की गुहार लगाई है।

अर्चना गौतम के कैफे में चोरी

अर्चना गौतम ने कैफे में चोरी का सीसीटीवी फुटेज साझा किया था, जिसमें एक शख्स को कैफे में घुसकर हर कैश काउंटर को निकालते देखा जा सकता है। शख्स कैफे में घुसते और फिर कैश काउंटर निकालकर भागते देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए अर्चना ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से कमाई जमा पूंजी लगाकर ये कैफे खोला था और कैफे में घुसा चोर पूरा कैश काउंटर लेकर भाग गया। इस चोरी की वारदात ने सबको हैरानी में डाल दिया है। इसके बाद अर्चना ने हाल ही में चोर की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा- 'अगर कोई चोर को जानता तो हो प्लीज मैसेज करो।'

archana gautam
Image Source : INSTAGRAM/@ARCHANAGAUTAMMअर्चना गौतम का पोस्ट।

अर्चना गौतम ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी थी

इससे पहले चोरी का वीडियो शेयर करते हुए अर्चना ने कैप्शन में लिखा था- 'मेरे मुंबई स्थित कैफे में चोरी का ये सीसीटीवी फुटेज आप सबके साथ शेयर कर रही हूं, जिससे कि आप सभी सतर्क और सावधान रह सकें और अपने घर और व्यवसाय की सुरक्षा और ध्यान रख सकें। इस कैफे को मैंने बहुत ही प्यार से, अपमी जमा-पूंजी लगाकर बनाया है। मैं सारी चीजें खुद एक-एक करके जोड़ी हैं, लेकिन एक चोर मेरे कैफे में घुसा और पूरा कैश काउंटर उठाकर ले गया। मैंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है और मुंबई पुलिस से मेरा विनम्र निवेदन है कि इस शख्स की जल्दी से जल्दी तलाश करके उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। मुंबई हमेशा से मुझे एक सुरक्षित शहर लगा है, इसलिए इस घटना ने मुझे बहुत दुखी कर दिया है। आप सब से बस यही अनुरोध करना चाहती हूं- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने आस-पास की सुरक्षा का ध्यान रखें।'

'देवयानी' में अर्चना गौतम

दूसरी तरफ अर्चना गौतम IAS अधिकारी अश्वनी कुमार स्टारर 'देवयानी' को लेकर भी चर्चा में हैं। दिल्ली में 'देवयानी' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। यह एक संवेदनशील फिल्म है, जो बेटी के जन्म, महिलाओं की सुरक्षा और अपने बच्चे को लेकर पिता की चिंताओं को दिखाती है। देवयानी में अर्चना गौतम भी अहम भूमिका में हैं, जिसे लेकर वह काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के मुंबई कैफे में हुई चोरी, कैश काउंटर से पैसे गायब, CCTV वीडियो शेयर कर किया अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।