Pigeon Stole Gold Chain | राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना सराफा बाजार में एक कबूतर ज्वेलरी की दुकान से करीब 1 लाख रुपये की सोने की चेन उड़ाकर ले गया। यह अनोखी घटना पूरे बाजार में चर्चा का विषय बन गई।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चोरी के दौरान पकड़े गए चोर अजगर खान ने पिटाई का आरोप लगाते हुए उल्टा लोगों पर FIR दर्ज करा दी है। चोर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने BNS की धारा 118(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिन के समय में रेकी करते थे, लेकिन रात में कटर से तार काटकर चोरी करते थे। आरोपियों के पास से 44 लाख रुपये के तार बरामद हुए हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार बच्चों को अभिरक्षा में लिया है। उनके पास से 20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। बच्चों ने बताया कि थार खरीदने के लिए उन्होंने पैसे चुराए थे।
गूगल ने एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए एडवांस्ड Theft Protection पेश किया है जिसमें एआई-ऑपरेटेड आइडेंटिटी, मजबूत ऑथेंटिकेशन और एंड्रॉइड 16+ डिवाइसों के लिए बेहतर रिमोट लॉक और रिकवरी टूल शामिल हैं।
चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें चोर मंदिर में घुसने से पहले चप्पल उतारते हुए दिख रहा है। मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर पूजा भी की। चंद पलों में ही चोर मंदिर पर से देवी पिंडी के 6 मुकुट और शेषनाग लेकर फरार हो जाता है।
सूरत में उद्योगपति के घर हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें वह चाबी से दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश करता हुआ दिख रहा है। इतना ही नहीं वह बिस्तर पर बैठकर आराम से अलमारियों का सामान खंगालता है और फिर नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने 'जूतों की चोरी का एक केस सुलझा दिया है। पुलिस ने सरकारी शिक्षक के जूतों को बरामद कर के उन्हें सौंप दिया है। आइए जानते हैं इस अनोखे मामले के लिए।
ग्रेटर नोएडा में एक मंदिर में दो चोरों ने मंदिर के घंटे और ज्योति चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जाते समय चोर हाथ जोड़कर भी गए।
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रातों-रात एक पुल चोरी हो गया। यह पुल करीब 40 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसका वजन 10 टन था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मऊ में चोरों ने एक अस्पताल से डायलिसिस मशीन चोरी कर ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चोरी से पहले उन्होंने गार्ड को एक कुर्सी से बांध दिया था।
जांच में सामने आया है कि सोची समझी साजिश के तहत सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी की जा रही थी। इस मामले में कुल 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच में सामने आया है कि केमिकल का इस्तेमाल कर सोने की परत हटाई गई थी।
झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि लूट की कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत थी।
कर्नाटक के मैसूर जिले में ज्वैलरी शॉप में लूटपाट की घटना हुई थी। ये आरोपी भागकर बिहार आ गए थे। कर्नाटक पुलिस और बिहार विशेष कार्य बल (STF) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
साल 1977 में 7.65 रुपये की चोरी हुई थी। तभी ये मामला कोर्ट में पहुंचा था। आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। वहीं, अब जाकर कोर्ट ने 50 साल बाद 7.65 रुपये की चोरी का मामला बंद कर दिया है।
अभिनेता से सांसद बने मनोज तिवारी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। यह चोरी उनके मुंबई स्थित आवास में हुई। फिलहाल पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
झांसी से आस्था को शर्मसार करने वाली एक अनोखी घटना सामने आई है जहां एक चोर ने पहले मंदिर में चोरी की और फिर जाते-जाते देवी माता के सामने 2 बार हाथ जोड़कर माफी मांगते भी दिखा।
उत्तर प्रदेश के भदोही में 25 वर्षीय युवक निहाल अली को अपनी 80 साल की दादी के 10 लाख रुपये से ज्यादा के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने गहने बेचने से मिले पैसे नशे और ऐशो-आराम के लिए खर्च कर दिए थे।
बिजनौर के नजीबाबाद के मेन बाजार में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जब दुकानदारों ने आपस में चर्चा कर अपने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी कैमरों में जो तस्वीरें सामने आईं, उसने सभी को चौंका दिया।
चोरों ने केबल काट जरूर ली थी, लेकिन वह इसे चोरी करके ले नहीं जा पाए। हालांकि, इस वजह से रविवार को पूरे दिन मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। डीएमआरसी ने रात के समय मरम्मत कार्य करने का फैसला किया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़