1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. दिन में रेकी, रात में चोरी! बिजली के तार चुराने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की तार बरामद

दिन में रेकी, रात में चोरी! बिजली के तार चुराने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की तार बरामद

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 01, 2026 11:34 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 11:34 pm IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिन के समय में रेकी करते थे, लेकिन रात में कटर से तार काटकर चोरी करते थे। आरोपियों के पास से 44 लाख रुपये के तार बरामद हुए हैं।

Electricity wire- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

करनाल पुलिस की सीआईए थ्री शाखा को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 14 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो बिजली की तार चुराया करते थे। दिन में रेकी किया करते थे और रात को कटर से बिजली की तारों को काटकर वारदात को अंजाम दिया करते थे। आरोपियों के पास से तकरीबन 44 लाख रुपए की कीमत की तार पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस की टीम मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। रविवार को सभी आरोपियों का मेडिकल हुआ।

सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों से 240000 रुपए कैश और दो गाड़ी बरामद हुई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पूछताछ में मिली अन्य आरोपियों की जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जंगशेर ने बताया कि भिवानी की अग्रवाल कंपनी ने करनाल में कुछ जगहों पर कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ था। 33 केवी के जो बिजली घर बन रहे हैं, उनमें बिजली की तारों की लाइने बिछाने का काम हो रहा है। यहां पर चोरी हो रही थी। इस मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनसे पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। 

एक आरोपी अभी भी फरार

पकड़े गए आरोपियों से रिमांड के दौरान अन्य वारदातों का खुलासा हुआ। इनमें पिकअप गाड़ी और कैश बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में 14 चोर और एक कबाड़ी शामिल हैं। कुल 15 आरोपियों में से 1 आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिसकर्मी का बयान

पुलिसकर्मी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी करनाल के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों से दो गाड़ी और 240000 रुपए बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने करनाल के निसंग एरिया, अलीपुर, रम्बा और कैथल के पूंडरी एरिया में चोरी की थी। उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपियों में से एक दो लोग पहले बिजली का काम किया करते थे। दिन में यह पहले रेकी किया करते थे और रात को कटर से बिजली की तार को काट दिया करते थे।

(करनाल से अमित भटनागर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

चिराग योजना: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एजुकेशन का सपना या गरीब बच्चों के साथ बड़ा छलावा?

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में इस बार क्या है खास? कब जाएं और कैसे जाएं, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।