1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मंदिर में चोरी के बाद भावुक हो गया चोर, देवी मां के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी; CCTV में सब दिख गया

मंदिर में चोरी के बाद भावुक हो गया चोर, देवी मां के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी; CCTV में सब दिख गया

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 14, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 03:55 pm IST

झांसी से आस्था को शर्मसार करने वाली एक अनोखी घटना सामने आई है जहां एक चोर ने पहले मंदिर में चोरी की और फिर जाते-जाते देवी माता के सामने 2 बार हाथ जोड़कर माफी मांगते भी दिखा।

jhansi thief - India TV Hindi
भगवान के सामने हाथ जोड़ते सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। Image Source : REPORTER INPUT

झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र के एक मंदिर में अनोखी चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक चोर ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले 2 बार हाथ जोड़ते हुए देवी माता से माफी मांगी। यह अनोखी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जाते-जाते माफी भी मांगी

गरौठा थाना क्षेत्र के मढां रोड स्थित बड़ी माता मंदिर से देवी के आभूषण चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीती रात नीले रंग की हुडी और सिर पर कैप पहने एक बदमाश मंदिर में दाखिल होता है। वह एक-एक मूर्ति के पास जाकर तलाशी लेता है। इसके बाद माता के श्रृंगार में चढ़े सोने-चांदी के आभूषण उतारकर मौके से फरार हो जाता है। लेकिन जाते-जाते वह दो बार भगवान के सामने हाथ जोड़ता है, जैसे प्रार्थना या माफी मांग रहा हो।

मंदिर का ताला टूटा मिला

सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और माता के आभूषण गायब हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर की छानबीन की। जांच के दौरान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक बदमाश चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात चोर की पहचान शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वहीं, इसी चोरी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर वही चोर मंदिर में चोरी करने के बाद देवी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

(रिपोर्ट - विकास कुमार शर्मा)

यह भी पढ़ें-

चोर ने चोरी के दो दिन बाद माफी मांगते हुए गहने लौटाए, कही यह बात

नकाब पहनकर आया चोर, 'गुटखा' खाने के लिए खोला मुंह और CCTV में हो गया कैद, पहुंचा जेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।