Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते में बना लें पालक बेसन का स्वाद से भरपूर डोसा, हेल्दी भी और टेस्टी भी, नोट करें विधि

शाम के नाश्ते में बना लें पालक बेसन का स्वाद से भरपूर डोसा, हेल्दी भी और टेस्टी भी, नोट करें विधि

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Feb 07, 2026 05:43 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 05:43 pm IST

How To Make Palak Besan Dosa Breakfast: अगर आप शाम को कुछ हल्का, हेल्दी और चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आज ट्राय करें पालक बेसन का डोसा जो स्वाद से भरपूर है

पालक बेसन का डोसा- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @VISHAKHA'SKITCHEN पालक बेसन का डोसा

शाम होते ही जब भूख ज़ोरों से सताने लगे और दिल कुछ चटपटा लेकिन हेल्दी खाने का करे, तब आप पालक बेसन का डोसा बना सकते हैं। यह रेसिपी शाम के नाश्ते के लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन है। न मैदा, न तला-भुना, फिर भी स्वाद ऐसा कि एक डोसा खाकर मन नहीं भरे! यह डोसा सेहत का पावरहाउस भी है और टेस्ट का फुल डोज़ भी तो देर किस बात की, नोट करें इसकी आसान और झटपट बनने वाली विधि

पालक बेसन डोसा के लिए सामग्री:

एक कप बेसन, एक कप पालक कटे हुए, एक चम्मच जीरा, 7 से 8 लहसुन की कलियाँ, दो हरी मिर्च, आधा कप दही, नमक स्वाद अनुसार

पालक बेसन डोसा बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: पालक और बेसन का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पालक को साफ पानी से धोएं और फिर इन्हें बारीक काट लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब एक मिक्सर जार में पालक, बेसन,  7 से 8 लहसुन की कलियाँ, दो हरी मिर्च, आधा कप दही, आधा गिलास पानी और स्वाद अनुसार नमक डालें। 

  • तीसरा स्टेप: इन सभी सामग्रियों को एकदम स्मूथ होने तक पीस लें। जब ये पीस जाएं तब इन्हें एक बड़े बाउल में निकालें। अब इसमें एक चम्मच जीरा और एक चम्मच सूजी मिलाएं। 

  • चौथा स्टेप:  अब गैस ऑन करें और उसपर एक डोसा पैन रखें। जब डोसा पैन गर्म हो जाए तो उसपर हल्का पानी छिड़कें। और उसे कॉटन के कपड़े अच्छी तरह से पोंछें।  

  • पांचवा स्टेप: अब, एक करछुल में बैटर को निकालें और पैन पर गोलाई में फैलाएं। गैस की आँच मीडियम रखें और दोनों साइड से डोसा को पकाएं। अब इसे हरी धनिया की चटनी के साथ गागमागरम परोसें।

पालक बेसन खाने के लिए फायदे

पालक और बेसन का संयोजन जैसे पालक पकोड़े, चीला, या सब्जी आयरन, फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, पाचन में सुधार करता है, और हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह कम कैलोरी वाला और लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स आहार है, जो वज़न घटाने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और त्वचा में निखार लाने में भी सहायक है। 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement