1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भाबीजी घर पर हैं' से 'खिचड़ी' तक, इन इंडियन शोज पर बन चुकी हैं फिल्में, ब्लॉकबस्टर सीरीज की भी बन रही मूवी

'भाबीजी घर पर हैं' से 'खिचड़ी' तक, इन इंडियन शोज पर बन चुकी हैं फिल्में, ब्लॉकबस्टर सीरीज की भी बन रही मूवी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 07, 2026 02:45 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 02:45 pm IST

'भाभीबी घर पर हैं!' कल यानी 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों को ये फिल्म खूब हंसा। इस मौके पर आपको कुछ ऐसे टीवी सीरियल्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें फिल्मों के रूप में भी दर्शकों के सामने पेश किया जा चुका है।

Bhabiji Ghar Par Hain- India TV Hindi
भाबीजी घर पर हैं। Image Source : INSTAGRAM/@ZEESTUDIOSOFFICIAL

भारतीय टेलीविजन और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में आने वाले शोज, लंबे समय तक दर्शकों से जुड़े रहते हैं। कई शोज की लोकप्रियता तो इतनी बढ़ जाती है कि इनके डायलॉग भी लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं और लोगों के रूटीन का हिस्सा बन जाते हैं। इन शोज की लोकप्रियता को देखते हुए कई फिल्म निर्माता इन पर फिल्में भी बना चुके हैं। हाल के समय में, कई भारतीय टेलीविजन शो को डेवेलप करते हुए फिल्म के तौर पर बनाते हुए नई पहचान दी गई, जिनमें नया नवेला नाम है 'भाबीजी घर पर हैं।', जो इसी शुक्रवार यानी 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मौके पर हम आपको कुछ अन्य टीवी शोज के बारे में बताते हैं, जिन्हें फिल्मों के रूप में दर्शकों के सामने पेश किया जा चुका है।

खिचड़ी: द मूवी

टीवी शो को फिल्म में रूपांतरित करने की शुरुआती सफल कहानियों में से एक, 'खिचड़ी: द मूवी' है, जो मशहूर कॉमेडी शो 'खिचड़ी' का फिल्म में रूपांतरण था। 'खिचड़ी' का पहला एपिसोड सितंबर 2002 में टेलीकास्ट हुआ था और आखिरी 2004 में। दो सालों तक इसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। साल 2010 में डायरेक्टर आतिश कपाड़िया ने अनोखे पारेख परिवार को बड़े पर्दे पर पेश किया। सुप्रिया पाठक, अनंग देसाई, राजीव मेहता और निमिषा वखारिया अभिनीत इस फिल्म ने सिटकॉम की कॉमेडी और सरकाज्म को बरकरार रखा। इसने व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और बाद में इसे कल्ट स्टेटस प्राप्त हुआ, जिससे यह साबित हुआ कि टेलीविजन कॉमेडी को सिनेमा में प्रभावी ढंग से रूपांतरित किया जा सकता है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सिटकॉम होने के बावजूद, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का क्रेज आज भी कायम है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज भी भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो पर आधारित 3डी एनिमेटेड फिल्में भी बन रही हैं? निर्माता असित कुमार मोदी ने नीला मीडियाटेक के माध्यम से इन 3डी एनिमेटेड फिल्मों की घोषणा की है, जो हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में यूट्यूब पर उपलब्ध होंगी।

भाबीजी घर पर हैं!

लोकप्रिय सिटकॉम 'भाबीजी घर पर हैं!' भी बड़े पर्दे पर फिल्म के रूप में दस्तक दे चुकी है, जिसके पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने प्रीमियर के दिन 0.04 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। 'भाबीजी घर पर हैं' में आसिफ शेख, रवि किशन, शुभांगी अत्रे और रोहितश्व गौर ने अभिनय किया है। यह फिल्म मुख्य रूप से शो के लोकप्रिय किरदारों और डायलॉग पर आधारित थी और विशेष रूप से शो के वफादार दर्शकों के लिए बनाई गई थी।

मिर्जापुर: द मूवी (निर्माणधीन)

प्राइम वीडियो सीरीज की 'मिर्जापुर' ने ओटीटी पर अपार सफलता हासिल की और ओटीटी की सबसे सफल सीरीज में से एक बन गई। ओटीटी पर सफलता को देखते हुए अब मिर्जापुर को फिल्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट के तले बन रही ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़ेंः दर्द में है ब्लॉकबस्टर फिल्म का एक्टर, 6 साल से कोमा में पत्नी, पैसा-शोहरत सब, मगर कुछ नहीं आ रहा काम

अजय देवगन को गोद में उठाने वाली मिस मिली कभी मांगती थी भीख, टॉप एक्ट्रेसेस की बनी सहेली, सड़क से उठकर बनी स्टार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन