Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs NED: पाकिस्तानी खिलाड़ी की जुबां पर आया सच, जानें क्यों कहा बढ़ गई थी दिल की धड़कन

PAK vs NED: पाकिस्तानी खिलाड़ी की जुबां पर आया सच, जानें क्यों कहा बढ़ गई थी दिल की धड़कन

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 07, 2026 05:11 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 06:31 pm IST

PAK vs NED: पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ तो किया लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में जिस तरह से उन्होंने मुकाबला जीता उसमें उनकी टीम के खिलाड़ियों में भी डर साफतौर पर देखने को मिल रहा था।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान क्रिकेट टीम।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज को लेकर जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी, लगभग कुछ वैसा ही देखने को तो मिला, लेकिन पहले मैच में बड़ा उलटफेर होते-होते जरूर रह गया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम के बीच में कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान की टीम ने ये मुकाबला तीन गेंद शेष रहते सिर्फ 3 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने एक समय मुकाबले को पूरी तरह से पलट दिया था, लेकिन 19वें ओवर में फहीम अशरफ का कैच छोड़ना उन्हें भारी पड़ गया। वहीं इस दौरान पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स के चेहरे पर भी डर का माहौल देखने को मिल रहा था, जिसको खुद मुकाबला खत्म होने के बाद फहीम अशरफ ने कबूला।

हमारी दिल की धड़कन बढ़ गई थी

फहीम अशरफ नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में जब बल्लेबाजी करने उतरे तो पाकिस्तानी टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद उन्होंने 11 गेंदों में 29 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ अपनी टीम को पहले मुकाबले में एक शर्मनाक हार से बचाने का काम किया। फहीम अशरफ को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया जिसके बाद उन्होंने कहा कि हम पिछले एक साल से एक जैसी क्रिकेट खेल रहे हैं। इसलिए जो भी काम दिया जाता है, हम उसे ठीक से करने की कोशिश करते हैं। दिल की धड़कन तेज थी, यह कोई नई बात नहीं थी या पहली बार नहीं हुआ था। तो बस बाहर जाकर वही करना था जो हमें आता है। साथी खिलाड़ी के साथ बात हुई थी कि अपना विकेट नहीं गंवाना है। अगर हमें 1 या 2 बाउंड्री मिल जाती हैं, तो हम और करीब पहुंच जाते हैं। भगवान का शुक्र है कि बिल्कुल वैसा ही हुआ जैसा हम चाहते थे। 19वें ओवर पर में जब गेंद हवा में थी, तो मैं प्रार्थना कर रहा था कि वह उसे छोड़ दे। हम इस मैच को जल्दी खत्म करना चाहते थे लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि आपकी टीम बिखर जाती है। ऐसी स्थितियों में, आपको अपने नर्व्स को कंट्रोल में रखना होता है।

जब कोई सेट हो जाता है तो उसे मैच खत्म करना चाहिए

पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने का भी इस मुकाबले के बाद बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक तरह से बाबर आजम पर निशाना साधा। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में बाबर आजम 18 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन ही बनाने में कामयाब हो सके। वहीं सलमान आगा ने मैच के बाद कहा कि हमने 148 रनों के टारगेट को काफी कठिन तरीके से हासिल किया। लेकिन मुझे लगता है कि जब हमने बॉलिंग की, तो हमने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। 148 रनों के टारगेट को मैं इसे किसी भी दिन स्वीकार कर सकता हूं। हमने पहले 10 ओवर में अच्छी बैटिंग की, लेकिन अगर आपके पांच से छह ओवर खराब जाते हैं, तो आप गेम से बहुत दूर हो जाते हैं। मुझे लगता है कि जब कोई सेट हो जाता है, तो सुनिश्चित करना होगा कि वह व्यक्ति मैच खत्म करके आए। फहीम को उनकी शानदार पारी के लिए क्रेडिट दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

पहले मुकाबले को लेकर प्लेइंग 11 का कर दिया गया ऐलान, इस तेज गेंदबाज को भी मिली जगह

U19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, किया करोड़ों रुपये के इनाम का ऐलान

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement