Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले मुकाबले को लेकर प्लेइंग 11 का कर दिया गया ऐलान, इस तेज गेंदबाज को भी मिली जगह

पहले मुकाबले को लेकर प्लेइंग 11 का कर दिया गया ऐलान, इस तेज गेंदबाज को भी मिली जगह

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 07, 2026 03:56 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 03:56 pm IST

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है, जिसमें इंग्लैंड की टीम को अपना पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ 8 फरवरी को खेलना है, जिसको लेकर उन्होंने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।

England Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP इंग्लैंड क्रिकेट टीम।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने के साथ ही पहला मुकाबला ही काफी रोमांचक देखने को मिला, जिसमें नीदरलैंड्स की टीम ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर तो दी लेकिन वह 3 विकेट से इस मुकाबले को हार गए। वहीं बाकी टीम भी अपने पहले मुकाबले का इंतजार काफी बेसब्री से कर रही हैं, जिसमें ग्रुप-सी में शामिल 2 बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी इंग्लैंड की टीम को नेपाल के खिलाफ 8 फरवरी को अपना पहला मैच खेलना है, जिसको लेकर उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की नजरें टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ करने पर रहेगी, जिससे उन्हें भी खिताब जीतने के प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जाए।

जोफ्रा आर्चर को मिली जगह, तीन स्पिनर्स भी प्लेइंग 11 का हिस्सा

नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 5 प्रमुख गेंदबाजों को जगह दी है, जिसमें तीन स्पिन और 2 तेज गेंदबाज शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेकर बात की जाए तो वह हमेशा से बल्लेबाजी के लिए मुफीद मानी जाती है। ऐसे में गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव भी रहता है। इंग्लैंड ने इसी को ध्यान में रखते हुए उनके स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को इस मुकाबले में खिलाने का फैसला लिया है, इसके अलावा दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में ल्यूक वुड का नाम शामिल है। वहीं स्पिनर्स को लेकर बात की जाए तो उसमें आदिल रशीद, लियम डॉसन और विल जैक्स का नाम है।

फिल सॉल्ट पर रहेगी सभी की नजरें

इंग्लैंड की टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर बात की जाए तो उसमें एक से एक आक्रामक बल्लेबाज प्लेइंग 11 में देखने को मिलते हैं, जिसमें ओपनिंग की जिम्मेदारी फिल सॉल्ट और जोस बटलर संभालते हुए दिखाई देंगे। दोनों ही खिलाड़ियों की गिनती टी20 क्रिकेट के आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है। वहीं इसके अलावा जैकब बेथल, टॉम बेंटन कप्तान हैरी ब्रूक का नाम भी शामिल है। इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में सैम करन को जगह मिली है।

नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

ये भी पढ़ें

U19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, किया करोड़ों रुपये के इनाम का ऐलान

पाकिस्तान की अकड़ टूटी, भारत के खिलाफ मैच खेलने की संभावना, श्रीलंका के आग्रह पर सरकार से बात करेगा PCB

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement