1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान की अकड़ टूटी, भारत के खिलाफ मैच खेलने की संभावना, श्रीलंका के आग्रह पर सरकार से बात करेगा PCB

पाकिस्तान की अकड़ टूटी, भारत के खिलाफ मैच खेलने की संभावना, श्रीलंका के आग्रह पर सरकार से बात करेगा PCB

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 07, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 02:53 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने की अनुमति दी थी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। लेकिन अब पाकिस्तान अपने इस फैसले से यू टर्न ले सकता है।

IND vs PAK- India TV Hindi
IND vs PAK Image Source : PTI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है। इस वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भारत के खिलाफ अपने बॉयकॉट के फैसले पर यू टर्न ले सकता है। पीसीबी ने कहा है कि वह 15 फरवरी को कोलंबो में T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट पर फिर से विचार करने के लिए सरकार से बात करेगा। पाकिस्तान सरकार ने PCB को नेशनल टीम को T20 वर्ल्ड कप में भेजने की इजाजत दे दी है, लेकिन उसे भारत के खिलाफ खेलने से रोक दिया है, जो ICC और उसके ब्रॉडकास्टर्स के लिए रेवेन्यू के हिसाब से सबसे बड़ा मैच है।

श्रीलंका बोर्ड ने पीसीबी को किया थे मेल

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक श्रीलंका ने हाल ही में पीसीबी को ईमेल भेजकर कहा है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले से श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान होगा। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट और टूर्नामेंट की छवि को भी ठेस पहुंचेगी। पाकिस्तान अपने सारे मैच कोलंबो और पाल्लेकल में खेल रहा है। ऐसे में उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान और श्रीलंका के सरकार और क्रिकेट स्तर पर संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं लिहाजा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के ईमेल को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

सूत्र ने कहा आगे कहा कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने सीधे मोहसिन नकवी से बातचीत की है और कहा है कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान के सपोर्ट की जरूरत है। भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने से श्रीलंका बोर्ड को टिकटों की बिक्री और उस बिक्री से मिलने वाले रेवेन्यू में भारी नुकसान होगा। इसके बाद मोहसिन नकवी ने शम्मी सिल्वा को आश्वासन दिया है कि वह सरकार से बात करेंगे।

पाकिस्तान ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान सरकार ने इस मैच को बॉयकॉट करने का आदेश दिया था। ऐसे में ये मुकाबला हो पाता है या नहीं ये आने वाले वक्त में पता चलेगा। इस बीच आपको बता दें कि पाकिस्तान ने जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज किया है। उन्होंने पहले मैच में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया है।

यह भी पढ़ें

IND vs USA Weather Report: भारत-यूएसए मैच में बारिश डालेगी खलल? कैसा रहेगा मुंबई का मौसम, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

U19 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ड्रेसिंग रूम में थिरके वैभव सूर्यवंशी, भोजपुरी गाने पर किया डांस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल