Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U19 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ड्रेसिंग रूम में थिरके वैभव सूर्यवंशी, भोजपुरी गाने पर किया डांस

U19 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ड्रेसिंग रूम में थिरके वैभव सूर्यवंशी, भोजपुरी गाने पर किया डांस

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में पवन सिंह के भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस किया। वैभव के साथ-साथ टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी इस गाने पर डांस करते हुए नजर आए।

Written By: Hitesh Jha
Published : Feb 07, 2026 07:40 am IST, Updated : Feb 07, 2026 07:40 am IST
Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
Image Source : X@ICC वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi Dance Video: U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स ने इस जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। सभी प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम में डांस करते हुए नजर आए। इस बीच टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पवन सिंह के भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वैभव सूर्यवंशी का डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उस वीडियो में वैभव कह रहे हैं कि पंजाबी गाना नहीं समझ में आ रहा गाइज, अब भोजपुरी गाना बजेगा। इसके बाद वह पवन सिंह की फिल्म भोजपुरिया राज के फेमस गाना Sorry, sorry कहा तारू गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वैभव के साथ इस गाने पर उनकी टीम के अन्य खिलाड़ी भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो के आखिरी में वैभव कहते हैं कि अब मेरे तरफ से आज के लिए इतना ही काफी है।

फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रन की पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत में वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 बॉल पर 175 रन की  तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 बड़े-बड़े छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाया। वह 53 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का योगदान दिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 411 रन बनाए। 412 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

U19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन रहा शानदार

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अभियान शानदार रहा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच नहीं हारी। लीग स्टेज, सुपर सिक्स, सेमीफाइनल और फाइनल में अपना दबदबा बनाते हुए टीम इंडिया ने छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती थी। इस रिकॉर्ड को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि अंडर19 वर्ल्ड कप में अभी तक टीम इंडिया का दबदबा रहा है।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: एक और खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर, सिर्फ 8 T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी को मिला मौका

टीम इंडिया को U19 वर्ल्ड कप जीतने पर नहीं मिली प्राइज मनी, इसके पीछे ICC का ये नियम बना बड़ी वजह

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement