Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Bhanu Saptami Upay: रविवार को मनाई जाएगी भानु सप्तमी, जरूर करें ये उपाय, सूर्य देव की कृपा से शरीर रहेगा सदैव निरोगी

Bhanu Saptami Upay: रविवार को मनाई जाएगी भानु सप्तमी, जरूर करें ये उपाय, सूर्य देव की कृपा से शरीर रहेगा सदैव निरोगी

Bhanu Saptami 2026: रविवार को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से भगवान भास्कर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही इस दिन उपायों को करने से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Feb 07, 2026 04:18 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 04:42 pm IST
भानु सप्तमी उपाय- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV भानु सप्तमी उपाय

Bhanu Saptami Upday: 8 फरवरी को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में सप्तमी तिथि को बड़ा ही शुभ माना जाता है। खासतौर से तब जब सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ रही हो। दरअसल, सप्तमी तिथि के स्वामी सूर्यदेव को माना जाता है। साथ ही रविवार के दिन सूर्य देव की उपासना करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसे में जब सप्तमी तिथि और रविवार का संयोग बन रहा हो तो सूर्यदेव की उपासना करना और भी शुभ हो जाता है। रविवार का दिन बड़ा ही शुभ है। रविवार के साथ सप्तमी तिथि के इस संयोग को भानु सप्तमी या रवि सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में रविवार और भानु सप्तमी के शुभ संयोग में इन खास उपायों को करने से व्यक्ति को कई शुभ परिणाम मिलते हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं भानु सप्तमी के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।

- अगर आप पर मौसम में बदलाव का बहुत जल्दी असर पड़ता है। जैसे ही मौसम बदलता है आपको कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो जाती है तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए भानु सप्तमी  के दिन आपको सूर्य भगवान को जल से अर्घ्य देना चाहिए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए।

- अगर आप अपनी लगातार सफलता की गति को यूं ही बनाये रखना चाहते हैं,तो भानु सप्तमी के दिन आपको अपने घर की पूर्व दिशा में सात घोड़ों वाले रथ पर सवार सूर्य भगवान की तस्वीर लगानी चाहिए और उसे धूप दिखानी चाहिए।

- अगर आपको बहुत ज्यादा आलस्य आता है, जिससे आप अपना कोई भी काम नहीं कर पाते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन आपको सूर्य भगवान के निमित्त व्रत करना चाहिए। इस व्रत में आपको एक समय भोजन करना है, लेकिन ध्यान रहे कि आपको बिना नमक का भोजन करना है।

- अगर आपको आंख संबंधी किसी तरह की परेशानी रहती है, तो भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव का ध्यान करते हुए, आसन पर बैठकर आपको आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए। भानु सप्तमी ऐसा करने से आपको आंखों संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

- अगर आपको अपनी नौकरी चले जाने का डर बना हुआ है या आपका कोई सहयोगी आपके काम में रुकावट डाल रहा है, तो भानु सप्तमी आपको सूर्य देव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।'

- अगर आप आभूषण या रत्न आदि से जुड़ा काम करते हैं और अपने काम में उन्नति करना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी आपको सूर्य देव को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही गंगाजल मिश्रित जल से सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।

- अगर आप लगातार आर्थिक समस्याओं से घिरे रहते है तो उसको दूर करने के लिए भानु सप्तमी के दिन आपको चींटियों के बिल में आटा डालना चाहिए। अगर भूरी या लाल चींटियों का बिल हो, तो और भी अच्छा है।

- अगर आप अपने जीवन को एक नये उत्साह, एक नई उमंग से भर देना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन आपको सूर्य देव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। सूर्य देव का मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।'

- अगर आप अपने बच्चों का जीवन हर तरह के सुख-साधन से संपन्न करना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन आपको अपने बच्चों को सूर्य भगवान का आशीर्वाद दिलाना चाहिए और मंदिर में जाकर गुड़ और बाजरा दान करना चाहिए।

- अगर आप अपने काराबोर में तरक्की करना चाहते हैं तो इसके लिए भानु सप्तमी के दिन आपको एक नया लाल रंग का कोई कपड़ा लेना चाहिए और उस कपड़े को अपने ताऊ या चाचा को गिफ्ट करना चाहिए। साथ ही पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

- अपने जीवन को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए भानु सप्तमी के दिन अर्जुन के चूर्ण की गोली बनाकर महाकाली को अर्पित करें। अगर आपको अर्जुन का चूर्ण न मिले तो अर्जुन के वृक्ष का स्मरण करते हुए, जौ की रोटी बनाकर, उस पर घी और गुड़ रखकर माता को अर्पित करें। बाद में आप ये प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर सकते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2026: अविवाहितों के लिए खास दिन, मनचाहा लाइफ पार्टनर चाहते हैं तो महाशिवरात्रि पर करें ये महाउपाय

Lampat Yog 2026: शुक्र-राहु की युति से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, सालों बाद बना 'लंपट योग' खोलेगा अचानक धन लाभ के रास्ते

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement