World Cancer Day: किसी ने मेटास्टेटिक तो किसी ने ब्रेस्ट कैंसर से लड़ी जंग, बॉलीवुड स्टार जो मौत के मुंह से आए वापस
World Cancer Day: किसी ने मेटास्टेटिक तो किसी ने ब्रेस्ट कैंसर से लड़ी जंग, बॉलीवुड स्टार जो मौत के मुंह से आए वापस
World Cancer Day 2026: बॉलीवुड में भी कई सितारे हैं जिन्हें ये जानलेवा बीमारी अपनी चपेट में ले चुकी है। इनमें से कुछ सितारे कैंसर से जंग हार गए तो कुछ ने जीत हासिल की और आज अपनी जर्नी से लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
Published : Feb 04, 2026 01:15 pm IST, Updated : Feb 04, 2026 01:15 pm IST
1/8Image Source : Instagram/@iamsonalibendre
कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो हर साल बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। समय के साथ कैंसर के केस भी बढ़े हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे कई स्टार रहे हैं, जो इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। तो चलिए वर्ल्ड कैंसर डे 2026 पर कुछ ऐसे स्टार्स पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इस जानलेवा बीमारी को न सिर्फ मात दी, बल्कि आज लाखों लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं और लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
2/8Image Source : Instagram/@iamsonalibendre
सोनाली बेंद्रे- 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं सोनाली बेंद्रे ने 2028 में खुलासा किया था कि उन्हें मेटास्टेटिक कैंसर हुआ है। इसके इलाज के लिए सोनाली न्यूयॉर्क गईं और तीन महीने इलाज कराने के बाद वह भारत लौट आईं। सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने इससे हार मानने की जगह इसका सामना किया और आज हेल्दी लाइफ बिता रही हैं और लाखों लोगों को इसे लेकर जागरुक भी कर रही हैं।
3/8Image Source : Instagram/@tahirakashyap
ताहिरा कश्यप- बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और प्रोड्यूसर ताहिरा कश्यप भी इस जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रही हैं और वो भी दूसरी बार। जी हां, पहले भी ताहिरा ब्रेस्ट कैंसर को मात दे चुकी हैं, लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने खुलासा किया था कि ये बीमारी फिर लौट आई है।
4/8Image Source : Instagram/@rakesh_roshan9
राकेश रोशन- ऋतिक रोशन के पिता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन भी कैंसर से लड़ाई लड़ चुके हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही पोस्ट शेयर करते हुए सभी को इस बारे में जानकारी दी थी। उनके इस पोस्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया था।
5/8Image Source : Instagram/@m_koirala
मनीषा कोइराला- बॉलीवुड अभिनेत्री को ओवेरियन कैंसर हुआ था, जिसका पता चलने पर वह सदमे में थीं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वह इससे कैसे डील करें। बाद में उन्होंने खुद को संभाला और इस जानलेवा बीमारी पर जीत भी हासिल की।
6/8Image Source : Instagram/@nafisaalisodhi
नफीसा अली- दिग्गज अभिनेत्री पहले ही कैंसर को मात दे चुकी हैं मगर 2025 में एक बार फिर वह पेरिटोनियल और डिम्बग्रंथि कैंसर की चपेट में आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वह लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं और अपनी बीमारी को लेकर फैंस को अपडेट दे रही हैं।
7/8Image Source : Instagram/@lisaraniray
लीजा रे- लीजा रे साल 2009 में कैंसर की चपेट में आ गई थीं। उन्होंने इसका इलाज कराया और बाहर भी आईं। कैंसर से जंग जीतने के बाद दूसरों को भी इस बीमारी को जागरुक करना शुरू किया। लीजा रे कहती हैं कि कैंसर से जंग जीतने के बाद उनके अंदर कॉन्फिडेंस और भी बढ़ गया है।
8/8Image Source : Instagram/@realhinakhan
हिना खान- टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं। उन्होंने 2024 में खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। इसके बाद उन्होंने इलाज शुरू कराया और कीमोथैरिपी और सर्जरी सहित कई कठिन उपचार प्रक्रिया से होकर गुजरीं।