कीवः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन को युद्ध समाप्त करने के लिए डेडलाइन तय कर दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुद इस बात का ऐलान किया है। जेलेंस्की ने कहा है कि ट्रंप ने जून 2026 के पहले युद्ध खत्म करने के लिए कहा है।
जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका ने समझौते पर पहुंचने के लिए जून तक का समय दिया है। यदि यह समयसीमा में युद्ध खत्म नहीं होता तो ट्रंप प्रशासन दोनों पक्षों पर दबाव बनाने के लिए कुछ नया कदम उठा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इसी गर्मी में युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव दे रहा है। ट्रंप प्रशासन उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई करेगा। जेलेंस्की ने कहा कि जून तक हम सबकुछ करना चाहते हैं। युद्ध खत्म करने लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी घटनाओं का एक स्पष्ट विवरण चाहते हैं।