1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026: दूसरे दिन खेले जाएंगे 3 मुकाबले, सुबह 11 बजे से रात तक चलेगा क्रिकेट का रोमांच

T20 World Cup 2026: दूसरे दिन खेले जाएंगे 3 मुकाबले, सुबह 11 बजे से रात तक चलेगा क्रिकेट का रोमांच

 Published : Feb 07, 2026 05:03 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 05:04 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। बड़ी बड़ी टीमें मैदान पर होंगी और दो अंक के लिए जोरआजमाइश करेंगी। इस मैचों के शुरू होने का वक्त आपको पता होना चाहिए।

Mitchell Santner and Glenn Phillips- India TV Hindi
मिचेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स Image Source : GETTY

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है। पहले दिन कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए। इसमें तीन टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर दो दो अंक हासिल कर लिए और अंक तालिका में अपना खाता भी खोल लिया। बाकी तीन टीमों का खाता अभी खुलना बाकी है। इस बीच अब बात अगर दूसरे दिन की करें तो इस दिन भी तीन मैच होंगे। भारतीय समय अनुसार सुबह 11 बजे से मैच शुरू हो जाएंगे, जो रात तक जारी रहेंगे। हालांकि भारतीय टीम दूसरे दिन मैदान पर नजर नहीं आएगी। पाकिस्तानी टीम भी इस दिन मैच नहीं खेलेगी। 

8 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला

आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे दिन क्रिकेट का पूरा रोमांच देखने के लिए मिलेगा। कई बड़ी टीमें मैदान पर दिखाई देंगी। दूसरे दिन के शेड्यूल की बात की जाए तो पहला मैच 11 बजे से शुरू होगा। इसमें न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत मानी जाती है, लेकिन अफगानिस्तान की टीम को कम करके नहीं आंका जा सकता है। कई बार ये टीम आईसीसी टूर्नामेंट में उलटफेर कर बड़ी टीमों को हराकर उनका खेल खराब कर चुकी है। क्या इस बार भी ऐसा ही कुछ होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। 

दिन के दूसरे मैच में इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जाएगा मैच

इसके बाद 8 फरवरी को दूसरा मैच इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो इस मैच में भी इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहेगा, लेकिन नेपाल की टीम हाल ही में अच्छा क्रिकेट खेलकर आई है और भारत की ओवोहवा उसे रास भी आती है। क्या इस मैच में कोई हैरान करने वाला रिजल्ट आएगा, ये भी देखना काफी रोचक होगा। 

श्रीलंका का सामना कोलंबो में आयरलैंड से होगा

दूसरे दिन का तीसरा और आखिरी मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारत में नहीं, बल्कि श्रीलंका में होगा। ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। आयरलैंड की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनके पास इस तरह मैचों का अपार अनुभव है। श्रीलंका की टीम अपने घर में जरूर खेलेगी, लेकिन हाल ही में अपने घर पर श्रीलंका को इंग्लैंड ने कई बार पटका है। ऐसे में श्रीलंका के लिए ये बाजी जीतना कोई आसान काम नहीं होगा। 

इंडिया टीवी पर देख सकते हैं टी20 विश्व कप 2026 की विशेष कवरेज

पहले दिन के बाद दूसरे दिन के मैच जब हो जाएंगे तो उसके बाद फिर से अंक तालिका में बदलाव होगा। इसकी सारी​ रिपोर्ट हम आपको देते रहेंगे। आपको बता दें कि इंडिया टीवी पर टी20 विश्व कप की विशेष कवरेज शुरू हो चुकी है। यहां आपको नए नए रिकॉर्ड की खबरें, अंक तालिका, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही हर मैच का लाइव स्कोर कार्ड और हिंदी कमेंट्री के लिए आप इस पेज पर आ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 

इंडिया टीवी पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का स्पेशल पेज यहां क्लिक कर देखें

सूर्यकुमार यादव का दोस्त बन गया 'दुश्मन', 6 मैच साथ खेला, अब विरोधी टीम में आएगा नजर

PAK vs NED: गिरते पड़ते ​जीता पाकिस्तान, 18 ओवर के बाद हारने से बाल- बाल बची टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल