1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs NED: गिरते पड़ते ​जीता पाकिस्तान, 18 ओवर के बाद हारने से बाल- बाल बची टीम

PAK vs NED: गिरते पड़ते ​जीता पाकिस्तान, 18 ओवर के बाद हारने से बाल- बाल बची टीम

 Published : Feb 07, 2026 03:30 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 03:30 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच हरा चुकी थी, लेकिन अचानक 19वें ओवर में नीदरलैंड्स की एक गलती उन पर भारी पड़ गई और पाकिस्तान ने मैच जीतकर दो अंक भी हासिल कर लिए।

Salman Ali Agha and Sahibzada Farhan- India TV Hindi
सलमान अली आगा और साहिबजादा फरहान Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मैच में हारने से बाल बाल बच गई। जब 18 ओवर का खेल खत्म हुआ, तब लग रहा था कि पाकिस्तानी टीम हार जाएगी, लेकिन नीदरलैंड्स की एक चूक ने सारा मामला बदल दिया। इस गलती का पाकिस्तान ने पूरा फायदा उठाया और मैच जीत लिया। हालांकि छोटा स्कोर चेज करने के बाद भी टीम ने केवल तीन विकेट से मैच जीता और आखिरी ओवर तक मुकाबला गया। 

नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 147 रनों का स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पहला मुकाबला खेला गया। वैसे तो ये विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान को उद्घाटक मैच खेलने का मौका मिला। पहले मैच में पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड्स से हुआ। जिसे थोड़ी कमजोर टीम माना जाता है, लेकिन इस टीम ने ही पाकिस्तान के एक वक्त होश फाख्ता कर दिए थे। पाकिस्तानी कप्तानी सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। नीदरलैंड्स की टीम पूरे 20 ओवर तो नहीं खेल पाई, लेकिन इसके बाद भी 19.5 ओवर में टीम ने 147 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। 

पाकिस्तान के गिरते चले गए ​लगातार विकेट

पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 148 रनों का ही लक्ष्य था। माना जा रहा था कि पाकिस्तानी टीम इस स्कोर को जल्दी चेज कर अपना नेट रन रेट अच्छा करने की कोशिश करेगी, लेकिन मैच में कुछ अलग ही हुआ। पाकिस्तान की शुरुआत की अच्छी नहीं रही। सैम अयूब के रूप में पहला विकेट केवल 27 रन पर ही गिर गया। अयूब ने 24 रन बनाए। इसके बाद आए कप्तान सलमान अली आगा भी आठ बॉल पर 12 रन बनाकर चलते बने। दूसरे सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान जब आउट हुए, जब पाकिस्तान का स्कोर 98 रन ही था। इसी स्कोर पर उस्मान खान भी आउट हो गए। भी स्कोर दो ही और आगे पहुंचा था। यानी 100 रन के स्कोर पर बाबर आजम आउट होकर वापस पवेलियन चले गए। 

बाबर आजम के आउट होने के बाद बुरी तरह से फंसी पाकिस्तानी टीम

बाबर आजम ने 18 बॉल पर केवल 15 रनों की पारी खेली। इसके बाद पाकिस्तानी टीम फंसी हुई नजर आ रही थी। इसके बाद ना तो रन बन रहे थे और विकेट भी गिर रहे थे। जब पाकिस्तानी पारी का 18वां ओवर पूरा हुआ तो पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 119 रन था। यानी बची हुई 12 बॉल पर पाकिस्तान को 29 रनों की जरूरत  थी और केवल तीन ही विकेट हाथ में थे। उस वक्त लग रहा था कि पाकिस्तान के हाथ से ये मैच चला गया है। 

19वें ओवर में एक चूक नीदरलैंड्स को पड़ गई बहुत भारी

इसके बाद 19वां ओवर शुरू हुआ। इस ओवर की पहली बॉल पर फहीम अशरफ ने छक्का लगा दिया। इसके बाद इसी ओवर की दूसरी बॉल पर फहीम का कैच आया और नीदरलैंड्स ने इसे छोड़ दिया। उस वक्त फहीम अशरफ सात रन बनाकर खेल रहे थे। जीवनदान मिलते ही अशरफ ने इस मैच को बदल दिया। फहीम ने इसमें 24 रन बना दिए। इसके बाद पाकिस्तान के लिए मैच बन गया। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए केवल 5 ही रन बनाने थे, जो टीम ने पहली तीन बॉल पर बनाकर तीन विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। 

पाकिस्तान ने हासिल किए दो अंक खुल गया खाता

इतने छोटे से स्कोर को चेज करने में भी पाकिस्तान के पसीने आ गए और सांस फूलने लगी। एक बार तो पाकिस्तान हार ही गया था। नीदरलैंड्स की गलती के कारण पाकिस्तान ने मैच तो जरूर जीत लिया है और दो अंक भी हासिल कर लिए हैं, लेकिन टीम में टेंशन जरूर होगी। पहले मैच में ये हाल हुआ है तो आने वाले मैचों में क्या होगा, देखना होगा। इस बीच पाकिस्तान ने दो अंक लेकर अंक तालिका में अपना खाता जरूर खोल लिया है। 

यह भी पढ़ें 

मैच का स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान की अकड़ टूटी, भारत के खिलाफ मैच खेलने की संभावना, श्रीलंका के आग्रह पर सरकार से बात करेगा PCB

IND vs USA Weather Report: भारत-यूएसए मैच में बारिश डालेगी खलल? कैसा रहेगा मुंबई का मौसम, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल