1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: हेलिकॉप्टर से दुल्हन को विदा करवाकर गांव लौटा दूल्हा, एक झलक देखने के लिए उमड़ी भीड़, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश: हेलिकॉप्टर से दुल्हन को विदा करवाकर गांव लौटा दूल्हा, एक झलक देखने के लिए उमड़ी भीड़, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 07, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 04:26 pm IST

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक दूल्हा, अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर में विदा करवाकर गांव लौटा। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

groom, bride- India TV Hindi
हेलिकॉप्टर से दुल्हन को विदा करवाकर गांव लौटा दूल्हा Image Source : REPORTER INPUT

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक गांव में हुई शादी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल इस शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर में लेकर अपने गांव उतरा तो उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ हेलिकॉप्टर में बैठा दिख रहा है।

क्या है पूरा मामला?

कहते हैं कि शादी एक ऐसा हसीन पल होता है, जिसको यादगार बनाने के लिए लोग अनूठे प्रयास करते हैं। ऐसा ही मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ के पिस्टा गांव से भी सामने आया। यहां एक ऐसी शादी हुई जो पूरे क्षेत्र सहित जिले में चर्चा का विषय बन गई। इस शादी में दूल्हा राजा, घोड़े या फॉर्च्यूनर कार की जगह हेलिकॉप्टर से अपनी दुल्हनिया लेने गया। 

यह ऐतिहासिक शादी पिस्ता निवासी कांग्रेस नेता मिलन पांडे के बेटे नितिन पांडे की थी। नेताजी ने अपने बेटे के लिए महंगी रकम खर्च कर हेलिकॉप्टर मंगाया ओर बेटे की बारात हेलिकॉप्टर से ले गए और दुल्हन को भी हेलिकॉप्टर से लेकर गांव आए।

यह शादी अब चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि पन्ना जिले में पहली बार किसी की बारात सीधे हेलिकॉप्टर से गई और दुल्हनिया हेलिकॉप्टर से विदा होकर आई।

हेलिकॉप्टर देखने पहुंची लोगों की भीड़

पांडे परिवार की यह ऐतिहासिक शादी देखने गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग हेलिकॉप्टर में दूल्हा राजा एवं दुल्हनिया को देखने हेलीपैड पहुंचे। 

दूल्हा नितिन पांडे का ख्वाब था कि वो हेलिकॉप्टर से बारात लेने जाएं और ये ख्वाब पूरा हुआ। वह हेलिकॉप्टर से ही दुल्हन को लेकर गांव आए। उन्हें देखने के लिए गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

हेलिकॉप्टर में बैठे दूल्हा और दुल्हन भी काफी खुश दिखाई दिए। घूंघट में भी दुल्हन मुस्कुराती हुई दिखी। ग्रामीणों ने भी अपनी बहू को हेलिकॉप्टर से उतरते देख खुशियां मनाईं। इस मौके पर दूल्हे के पिता भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने इस बात को लेकर खुशी जाहिर की कि उन्होंने अपने बेटे की खुशी के लिए ये काम किया। अब ये शादी आसपास के इलाके में चर्चा का केंद्र है। (इनपुट: पन्ना से अमित सिंह)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।