Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सूडान में पैरामिलिट्री ग्रुप का बड़ा ड्रोन हमला, 8 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत

सूडान में पैरामिलिट्री ग्रुप का बड़ा ड्रोन हमला, 8 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत

सूडान के मशहूर पैरामिलिट्री ग्रुप रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (RSF) ने मध्य सूडान में बड़ा हमला किया है। इस हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए, जिनमें आठ बच्चे शामिल हैं।

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia
Published : Feb 07, 2026 02:26 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 02:33 pm IST
प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
Image Source : AP प्रतीकात्मक फोटो।

काहिरा: सूडान के मशहूर पैरामिलिट्री ग्रुप रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (RSF) ने मध्य सूडान में बड़ा हमला किया है। यह हमला शनिवार को मध्य सूडान में विस्थापित परिवारों को ले जा रहे एक वाहन पर किया गया। इस हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए, जिनमें आठ बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी एक डॉक्टर्स ग्रुप ने दी।

जान बचाकर भाग रहे विस्थापितों को बनाया निशाना

यह हमला उत्तर कोर्डोफान प्रांत के रहाद शहर के पास हुआ। देश में चल रहे युद्ध की निगरानी करने वाले सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने इस हमले और मौतों की पुष्टि की। डॉक्टर्स ग्रुप के बयान के अनुसार, वाहन उत्तर कोर्डोफान के दुबेइकर इलाके से लड़ाई से भागे विस्थापित लोगों को ले जा रहा था। मारे गए बच्चों में दो शिशु भी शामिल थे। डॉक्टर्स ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से "नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई करने और इन उल्लंघनों के लिए RSF नेतृत्व को सीधे जवाबदेह ठहराने" की अपील की। वहीं RSF की ओर से अभी तक कोई तत्काल टिप्पणी नहीं आई है। यह ग्रुप पिछले लगभग तीन साल से सूडानी सेना के खिलाफ देश पर नियंत्रण के लिए युद्ध लड़ रहा है।

2023 से अराजकता की आग में जल रहा सूडान

सूडान अप्रैल 2023 में तब अराजकता में डूब गया जब राजधानी खार्तूम और देश के अन्य हिस्सों में सेना और RSF के बीच सत्ता संघर्ष खुले युद्ध में बदल गया। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस विनाशकारी युद्ध में 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, लेकिन सहायता समूहों का कहना है कि यह संख्या कम आंकी गई है और वास्तविक संख्या इससे कई गुना अधिक हो सकती है। युद्ध ने दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट पैदा कर दिया है, जिसमें 1.4 करोड़ से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। इससे बीमारियों के प्रकोप बढ़े हैं और देश के कुछ हिस्सों में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement