Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नई पीढ़ी के 2 भाई, 1 बना सुपरस्टार तो दूसरे विलेन के आ रहे ऑफर, पिता ने महाभारत में निभाया था पितामह भीष्म का रोल

नई पीढ़ी के 2 भाई, 1 बना सुपरस्टार तो दूसरे विलेन के आ रहे ऑफर, पिता ने महाभारत में निभाया था पितामह भीष्म का रोल

Written By: Shyamoo Pathak Published : Feb 07, 2026 05:34 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 05:34 pm IST

अरमान मलिक जल्द ही गुरुग्राम में लाइव गाते नजर आने वाले हैं। अरमान मलिक के पिता भी महाभारत में एक सुपरहिट किरदार निभा चुके हैं।

Armaan Malik Amaal Mallik And Daboo Malik- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ARMAANMALIK अरमान मलिक, अमाल मलिक और डब्बू मलिक

बॉलीवुड में 90 के दशक से आज तक अनु मलिक के चर्चे थमे नहीं हैं और बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 में भी उनके सदाबहार गानों को सबसे प्यार दिया। अनु मलिक एक ऐसे संगीत के दूगर सरदार मलिक की विरासत हैं जिसने अपने दौर में एक अलग पहचान बनाई थी। अब अनु मलिक के भाई डब्बू मलिक के दोनों बेटे अमाल मलिक और अरमान मलिक भी अपने काम को लेकर चर्चा बटोरते हैं। वे इस संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने वाली तीसरी पीढ़ी हैं। इन दोनों में से एक भाई तो सिंगिंग का सुपरस्टार है और बिल्कुल शांत जिंदगी जीता है। लेकिन वहीं एक ऐसा भी है जो अपने बातों-बयानों से लोगों का ध्यान खींचता है। इतना ही नहीं उम्र में बड़ा ये भाई बिग बॉस-19 में भी सुर्खियां बटोरता रहा और अब विलेन्स के किरदारों के लिए साउथ इंडस्ट्री के एक्टिंग के ऑफर भी आ रहे हैं। अमाल मलिक जो अपने करियर में कई सुपरहिट गाने कंपोज कर चुके हैं और एम धोनी जैसी फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर भी रहे हैं, जिंदगी में काफी उलझे और गरम स्वभाव के हैं। लेकिन वहीं उनके छोटे भाई अरमान मलिक गायकी की दुनिया के सुपरस्टार हैं और अब तक दर्जन भर से ज्यादा सुपरहिट गाने दे चुके हैं। अरमान ने हाल ही में म्यूजिक और जिंदगी को लेकर अपना तर्जुबा शेयर किया है। इन बातों से अमाल मलिक भी छोटे मियां की ये जिंदगी की सीख ले सकते हैं। हालांकि दोनों भाइयों के बीच बेशुमार प्यार है और ये बिग बॉस-19 के फैमिली वीक में साफ देखने को मिला था। 

क्या बोले अरमान मलिक?

अरमान मलिक को गायकी की दुनिया में प्रिंस ऑफ रोमांस के नाम जाना जाता है। उनके गाने 'बेसब्रियां', 'वजह तुम हो', 'चले आना', 'सब तेरा' और 'जब तक' समेत 2 दर्जन से ज्यादा सुपरहिट गाने दे चुके हैं। हाल ही में एएनआई से बातचीत में जिंदगी और कला के बीच सबंध पर अपने विचार पेश किए। अरमान मलिक ने कहा, 'हमें लगता है कि हम वायरल होने के लिए गाना बना रहे हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में कहीं न कहीं हम भावनाओं को तवज्जो कम देने लगे हैं। इस ट्रैंड ने टाइमलैस बनने वाले सदाबहार गानों को पीछे धकेल दिया है। इसके साथ ही ये टिकटॉक और इसी तरह के दूसरे प्लेटफॉर्म भी संगीत के प्रोडक्शन को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। उदाहरण के तौर पर आप 90 के दशक का संगीत ले लीजिए जो आज भी कभी बजता है और एक जानी पहचानी से भाव दिल में तैरने लगे हैं। आज के दौर में ऐसे कई लव सॉन्ग्स हो सकते हैं जो समय की वाधा को पार कर सदाबहार बनें।' अरमान मलिक गुरुग्राम में 7 फरवरी को होने वाले कॉन्सर्ट की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें यहां लाइव सुनने का भी मौका मिलेगा। 

पिता भी संगीत के बादशाह

अरमान मलिक के पिता डब्बू मलिक भी संगीत की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं और लाइव कॉन्सर्ट्स में भी अपनी कला का जलवा बिखेरते हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि अमाल और अरमान के पिता डब्बू मलिक बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीष्म का किरदार निभा चुके हैं। ये वही किरदार है जिसे मुकेश खन्ना ने निभाया था लेकिन इसी किरदार का यंग पार्ट डब्बू मलिक ने निभाया था। जिसका नाम था देवब्रत। इस किरदार में आज भी डब्बू मलिक यंग दिखते हैं और सुपरहिट सीरियल का सुपरहिट किरदार है। डब्बू और अन्नु मलिक के पिता सरदार मलिक भी संगीत की दुनिया के सरताज रहे हैं और अपने समय में काफी काम भी किया है। 

भाई को आ रहे विलेन के ऑफर

वहीं अमाल मलिक बीते दिनों बिग बॉस-19 में खूब सुर्खियां बटोरते रहे और टॉप-5 तक खेलते रहे। अमाल मलिक ने यहां अपने परिवार की स्ट्रगल्स और तमाम तरह की दुश्वारियों को खुलकर सामने रखा। अपने परिवार के साथ रिश्तों को लेकर खुलकर रोए भी। अब बिग बॉस से निकलने के बाद इस सुपरहिट म्यूजिक कंपोजर को विलेन के किरदारों के ऑफर आ रहे हैं। बीते दिनों अमाल मलिक ने खुद ही इसका खुलासा किया था कि उन्हें साउथ फिल्मों के लिए विलेन के रोल ऑफर हो रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- अब कैसे हैं अरमान मलिक? अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिनों बाद फैंस को दी हेल्थ अपडेट

मशहूर सिंगर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, सामने आई तस्वीर, इस हाल में आए नजर

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement