1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब कैसे हैं अरमान मलिक? अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिनों बाद फैंस को दी हेल्थ अपडेट

अब कैसे हैं अरमान मलिक? अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिनों बाद फैंस को दी हेल्थ अपडेट

 Published : Jan 23, 2026 08:43 am IST,  Updated : Jan 23, 2026 08:43 am IST

कुछ दिन पहले सिंगर अरमान मलिक अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है और उनका हालचाल पूछने वालों को धन्यवाद कहा है।

armaan malik- India TV Hindi
अरमान मलिक Image Source : X/@ARMAANMALIK22

मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने कुछ दिन पहले बताया था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे उनके फैंस परेशान हो गए थे। 18 जनवरी को उन्होंने हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर की और लिखा कि पिछले कुछ दिन उनकी सेहत के लिए अच्छे नहीं रहे। अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की जरूरत पर जोर देते हुए, अरमान ने कहा कि अब उनके आराम और खुद को रीचार्ज करने का सही समय आ चुका है। अब पोस्ट शेयर करने के कुछ दिनों बाद अमाल मलिक के छोटे भाई ने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो रहा है।

अरमान मलिक ने हेल्थ अपडेट किया शेयर

गुरुवार को अरमान मलिक ने X (पहले ट्विटर) पर अपने फैंस को उनका हालचाल पूछने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि अब वह काफी बेहतर हैं। उन्होंने अपने नोट में लिखा, 'क्विक अपडेट! मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। आराम कर रहा हूं और धीरे-धीरे सब कुछ करने की कोशिश कर रहा हूं। हालचाल पूछने के लिए धन्यवाद... आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।' इस नोट के बाद से फैंस राहत की सांस ले रहे हैं।

अरमान मलिक ने फैंस से की खास अपील

18 जनवरी को अरमान ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की। तस्वीर में उनके हाथ में IV लाइन लगी हुई थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ दिन मजेदार नहीं थे, लेकिन अब मैं ठीक हूं! आराम करने और रिचार्ज करने का समय है।' बाद में सिंगर ने एक और पोस्ट शेयर करके सभी से अपनी सेहत और भलाई को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, 'आपकी सेहत से ज्यादा कुछ भी मायने नहीं रखता। इस साल जिन चीजों का आपको ख्याल रखना है। उस लिस्ट में खुद को भी शामिल जरूरी करें। मैंने यह सीखा है।'

बॉलीवुड सिंगर विदेश में भी मचा चुका धूम

अरमान मलिक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर सिंगर हैं, जो हमेशा अपने गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अरमान ने अब तक कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी हैं। इसके साथ ही वे खुद के एलबम भी कंपोज करते हैं। अरमान ने अब तक कई सुपरहिट गाने दिए है, जो किसी के बीच चर्चा में बने हुए हैं। सिंगर ने 2022 में अपने अंग्रेजी सॉन्ग 'You' के लिए प्रतिष्ठित MTV यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स (EMA) में 'बेस्ट इंडिया एक्ट' का पुरस्कार जीता है।

ये भी पढ़ें-

अनुष्का शर्मा ने खुद को बताया रानी मुखर्जी की फैन, 'मर्दानी 3' एक्ट्रेस के काम की सराहना, कही ये बात

करण जौहर के सरप्राइज ने रानी मुखर्जी को किया इमोशनल, बेटी आदिरा का लेटर पढ़ छलके आंसू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन