1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने खुद को बताया रानी मुखर्जी की फैन, 'मर्दानी 3' एक्ट्रेस के काम की सराहना, कही ये बात

अनुष्का शर्मा ने खुद को बताया रानी मुखर्जी की फैन, 'मर्दानी 3' एक्ट्रेस के काम की सराहना, कही ये बात

 Published : Jan 23, 2026 06:55 am IST,  Updated : Jan 23, 2026 07:31 am IST

अनुष्का शर्मा ने 'मर्दानी 3' का ट्रेलर शेयर किया और रानी मुखर्जी के लिए एक बहुत ही प्यारा नोट लिखा। साथ ही यह भी बताया कि वह उनकी फैन हैं।

Rani Mukerji- India TV Hindi
रानी मुखर्जी और अनुष्का शर्मा Image Source : X/@SHEMAGAZINE63

'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अनुष्का शर्मा भी उन सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो रानी मुखर्जी की तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। अनुष्का ने बताया कि उन्हें हमेशा से रानी का काम पसंद आया है और वह यह देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं कि वह स्क्रीन पर अब कैसे फिर धूम मचाती हैं। 'मर्दानी 3' 30 जनवरी को रिलीज हो रही है, जो इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।

अनुष्का शर्मा ने रानी मुखर्जी की तारीफ

अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनुष्का शर्मा ने ट्रेलर शेयर किया और लिखा, 'बधाई हो रानी, मैंने हमेशा आपके काम और आप जो कुछ भी करती हैं उसमें आपकी ग्रेस की तारीफ की है। आपके लिए आगे जो कुछ भी है, उसे देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मैं आपकी इसलिए ही फैन भी हूं।' सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। वहीं, दर्शक इस फिल्म की रिलीज का ब्रेसरी से इंतजार कर रहे हैं, जिसे लेकर अभी से जबरदस्त बज बना हुआ है।

anushka sharma
Image Source : INSTAGRAM/@ANUSHKASHARMAअनुष्का शर्मा ने रानी मुखर्जी की तारीफ

मर्दानी 3 की क्या होगी कहानी

रानी मुखर्जी की दमदार कॉप फ्रेंचाइजी मर्दाानी के मेकर्स ने इसकी तीसरी किस्त का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक्ट्रेस एक बार फिर निडर और बेखौफ IPS ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आई हैं। फ्रेंचाइजी के बेबाक अंदाज को बरकरार रखते हुए, 'मर्दानी 3' एक और परेशान करने वाली सामाजिक मुद्दे के साथ वापसी कर रही है। इस बार शिवानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में शामिल होती दिख रही हैं और दो छोटी लड़कियों के अपहरण से जुड़े एक रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

हिट फिल्म का तीसरा भाग

2014 में रिलीज हुई 'मर्दानी' मानव तस्करी से निपटा, जबकि 'मर्दानी 2' ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को संबोधित किया। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित 'मर्दानी 3' फ्रैंचाइजी का मुद्दा भी इस बार दिल को छूने वाला है।

ये भी पढे़ं-

Border 2 Movie Release Live Updates: सनी देओल की वापसी, जंग का मैदान फिर तैयार, एडवांस बुकिंग में हुई बंपर कमाई

ओटीटी रिलीज के लिए तैयार हैं ये 9 कहानियां, इश्क से लेकर एक्शन का लगेगा तड़का, ये रही पूरी लिस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन