1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Propose Day 2026: प्रपोज डे पर रिश्तों में घोलें प्यार की मिठास, गर्लफ्रेंड और पत्नी को भेजें दिल को छू लेने वाली ये रोमेंटिक शायरी

Happy Propose Day 2026: प्रपोज डे पर रिश्तों में घोलें प्यार की मिठास, गर्लफ्रेंड और पत्नी को भेजें दिल को छू लेने वाली ये रोमेंटिक शायरी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 07, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 12:48 pm IST

Propose Day Quotes for Wife, girlfriend and crush in hindi: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से हो चुकी है। 8 फरवरी को प्रपोज डे हैं तो ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो ये शायरी उन्हें भेजें

 प्रपोज डे - India TV Hindi
प्रपोज डे Image Source : FREEPIK

 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। 'रोज़ डे' के बाद 8 जनवरी को 'प्रपोज़ डे' मनाया जाता है। प्रपोज़ डे मनाने का मुख्य उद्देश्य अपने मन की बात को अपनी पत्नी, गर्लफ्रेंड या लव इंट्रेस्ट के सामने कहना है. यह दिन समाज में प्यार और रिश्तों की अहमियत को बढ़ाता है. अपनी पत्नी क्रश या गर्लफ्रेंड के सामने हाल-ए दिल को बयां करने के लिए प्रपोज डे से बेहतर और कोई दिन नहीं हो सकता है। आज प्रपोज डे के दिन हम आपके लिए रोमांटिक शायरी लेकर आए हैं, जिसे आप अपने प्यार को भेजकर अपनी दिल की बात आसानी से कह सकते हैं।

पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक शायरी

तेरी मुस्कान ही मेरी पहचान है,

तू ही मेरी जान और तू ही मेरा जहान है.
तड़पते हैं हम तेरे एक दीदार के लिए,
क्या तू मेरे इस प्यार से अनजान है
Happy Propose Day!

कदम-कदम पर साथ चलेंगे, ये वादा है मेरा,
अंधेरों में भी रोशनी बनेंगे, ये वादा है मेरा.
क्या मेरी ज़िन्दगी का हमसफर बनना पसंद करोगे?
तुम्हें कभी तन्हा नहीं छोड़ेंगे, ये वादा है मेरा.
Happy Propose Day!

मुझे मशहूर न होना है,
बस तुम्हारी आँखों में बसकर चूर होना है.
मिले जो उम्र भर का साथ तुम्हारा मुझे,
तो फिर हर मुश्किल से मुझे दूर होना है.
Happy Propose Day!

तलाश करूं तो कोई मिल ही जाएगा,
मगर तुम्हारी तरह मुझे कौन चाहेगा.
ज़िन्दगी के हर मोड़ पर साथ मांगता हूं तुम्हारा,
क्या तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में उम्र भर रह पाएगा?
Happy Propose Day!

सिर्फ लफ़्ज़ों से प्यार नहीं होता जनाब,
धड़कनों का भी एक-दूसरे से मिलना ज़रूरी है.
मैं तो कब का अपना दिल तुम्हारे नाम कर चुका,
अब बस तुम्हारी एक 'हां' की मंजूरी ज़रूरी है.
Happy Propose Day!

चांद-तारे तो नहीं तोड़ लाऊंगा तुम्हारे लिए,
पर ज़मीन पर खुशियों की महफ़िल ज़रूर सजाऊंगा.
तुम एक बार भरोसा करके तो देखो मुझ पर,
मरते दम तक सिर्फ तुम्हारा ही साथ निभाऊंगा.
Happy Propose Day!

ज़िन्दगी की इस भाग-दौड़ में सुकून चाहिए,
मुझे हर सुबह तुम्हारा ही चेहरा ज़ुनून चाहिए.
क्या बनोगे तुम मेरी ज़िन्दगी का हिस्सा हमेशा के लिए?
मुझे मेरी हर दुआ में बस तुम्हारा ही साथ चाहिए.
Happy Propose Day!

बहुत वक़्त गुज़ारा है तुम्हें दूर से चाहने में,
अब थक चुका हूं ये राज़ दिल में छुपाने में.
आज हिम्मत जुटा कर ये कहता हूं तुमसे,
क्या शामिल होगे तुम मेरे इस छोटे से ज़माने में?
Happy Propose Day!

तुम हंसो तो खुशी मुझे होती है,
तुम रूठो तो आंखें मेरी रोती हैं.
एक बार आज़मा कर देख लो मेरी मोहब्बत को,
तुम्हारे बिना मेरी हर रात अधूरी सोती है.
Happy Propose Day!

दीवानगी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे,
वादा है तुमसे ये रिश्ता कभी नहीं तोड़ेंगे.
बस एक बार अपना कह कर देख लो हमें,
हम दुनिया से अपना नाता मोड़ लेंगे.
Happy Propose Day!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल