1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मुन्नाभाई MBBS' की 'देख ले' गर्ल का इतना बदल गया लुक, एक हादसे ने बदली जिंदगी, 23 साल बाद कहां है ये हसीना

'मुन्नाभाई MBBS' की 'देख ले' गर्ल का इतना बदल गया लुक, एक हादसे ने बदली जिंदगी, 23 साल बाद कहां है ये हसीना

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Feb 07, 2026 04:56 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 04:56 pm IST

'देख ले' गर्ल के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मुमैत खान अपने एक गाने से रातों-रात स्टार बन गई थीं। हालांकि, एक भयानक एक्सीडेंट के बाद वह अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई और आज अपनी जिंदगी अलग तरीके से जी रही हैं।

Mumtaz Khan- India TV Hindi
मुमैत खान Image Source : INSTAGRAM/@MUMAIT

फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के गाने 'देख ले' में नजर आई ये लड़की आपको याद होगी, जो रातोंरात इस गाने से मशहूर हो गई थीं। हम बात कर रहे हैं मुमैत खान की, जो 'देख ले' गर्ल के नाम से मशहूर हुई थीं। फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर महज 13 साल की उम्र में शुरू हो गया था और 18 की उम्र में 'देख ले' गाने से सनसनी बन गईं। उन्हें हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा से कई ऑफर मिले। फिर घर पर हुए एक अचानक हादसे ने सब कुछ बदल दिया। उनके दिमाग की पांच नसें फट गईं। वह 15 दिनों तक कोमा में रहीं। सालों बाद अब वह एक मेकअप और हेयर एकेडमी चलाती हैं और 23 साल बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है।

कोमा में चली गई थी एक्ट्रेस

मुमैत खान अपने करियर में आगे बढ़ रही थीं और तभी घर पर उनके साथ एक हादसा हो गया, जो उनके शानदार सफर के लिए खतरा बन गया। मुमैत के लिए उनका बॉलीवुड सफर 13 साल की उम्र में शुरू हुआ और 18 साल की उम्र तक रहा। वह मुन्ना भाई MBBS के गाने से पूरे देश में मशहूर हो गईं। बाद में वह कई हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के सॉन्ग में भी दिखीं। उन्होंने बोल्ड रोल किए और अपने कई आइटम नंबर से खुद को एक स्टार के तौर पर स्थापित किया, लेकिन मुमैत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से गायब हो गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर पर एक गंभीर हादसा हुआ, जिससे उनके दिमाग की नसें डैमेज हो गईं और वह 15 दिनों के लिए कोमा में चली गईं। उन्हें दौरे पड़ने लगे। जल्द ही यह करियर के लिए मौत की सजा जैसा लगने लगा।

एक्टिंग छोड़ बनीं मेकअप आर्टिस्ट

अनिरुद्ध कोंडुरी के पॉडकास्ट में मुमैत खान ने बताया कि सात साल उनकी जिंदगी में एक हैरान करने वाला ब्रेक था, लेकिन उन्होंने यह पक्का किया कि वह इस मुश्किल समय से बाहर निकलेंगी। उनकी मां ने उन्हें आर्थिक रूप से सहारा दिया, जबकि उन्होंने उस समय का इस्तेमाल ठीक होने के लिए किया। उन्होंने आगे कहा कि उनकी मां ने यह पक्का किया कि वह खुश रहें। मुमैत ने बताया कि उसी दौर में उन्हें एहसास हुआ कि एक्टिंग के अलावा उन्हें मेकअप करना भी पसंद हैं।

सुंदरता की परिभाषा बदलना चाहती थीं एक्ट्रेस 

मुमैत ने बताया कि जल्द ही उन्होंने अपने शौक को WeLyke Academy में बदल दिया और हैदराबाद में हेयर और मेकअप की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि साउथ इंडियन इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा भेदभाव है, इसलिए जब भी वह कोई फिल्म साइन करती थीं तो मुंबई से अपनी स्टाइलिंग टीम लाती थीं। इसलिए वह ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को बदलना चाहती थीं।

शादी क्यों नहीं करना चाहती मुमैत खान

एक्ट्रेस के पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो 40 साल की मुमैत अभी भी सिंगल हैं और यह उनकी अपनी पसंद है क्योंकि वह अभी शादी करके सेटल नहीं होना चाहतीं। वह एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं, लेकिन बात नहीं बनी। 'देख ले' गाने के बाद मुमैत ने 'हलचल', 'लकी: नो टाइम फॉर लव', 'राउडी राठौर' जैसी हिंदी फिल्मों और तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'छत्रपति' और 'पोकिरी' में काम किया।

ये भी पढे़ं-

'द फैमिली मैन 3' एक्टर सुनील थापा का निधन, 'मैरी कॉम' में बने थे प्रियंका चोपड़ा के कोच, 300 से ज्यादा फिल्मों में की एक्टिंग

Prime Video पर सबसे ज्यादा देखी गई ये मर्डर मिस्ट्री, पहले हफ्ते में किया बड़ा धमाका, बाजी मार ले गई 2 घंटे 6 मिनट की फिल्म

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन