1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Rose Day: 'रोज़ डे' के साथ होती है Valentine's Week की शुरुआत, जानें किसे देना चाहिए लाल, गुलाबी और पीले रंगों वाले गुलाब?

Happy Rose Day: 'रोज़ डे' के साथ होती है Valentine's Week की शुरुआत, जानें किसे देना चाहिए लाल, गुलाबी और पीले रंगों वाले गुलाब?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 06, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 11:50 pm IST

Happy Rose Day:7 फरवरी को 'रोज डे' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप जिन लोगों से प्यार करते हैं उनके प्रति अपना प्यार जताने के लिए गुलाब का फूल देते हैं। अगर आप भी किसी को गुलाब का फूल देने जा रहे हैं तो पहले जान लें कौन सा गुलाब देता है क्या संकेत।

रोज़ डे- India TV Hindi
रोज़ डे Image Source : FREEPIK

फरवरी का महीना हर प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है क्योंकि 14 फरवरी को हर साल 'वैलेंटाइन्स डे' यानी प्यार का दिन के रूप में मनाया जाता है। इसके एक हफ्ते पहले 'वैलेंटाइन वीक' की शुरुआत हो जाती है और हर दिन एक अलग दिन सेलिब्रेट किया जाता है। 7 फरवरी को सबसे पहला दिन 'रोज डे' होता है और इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए गुलाब का फूल एक दूसरे को देते हैं। अगर आप भी किसी को गुलाब का फूल देने जा रहे हैं तो पहले जान लें कौन सा गुलाब देता है क्या संकेत।

क्या कहता है हर रंगों वाले गुलाब?

  • लाल गुलाब : यह गुलाब के फूल का सबसे कॉमन कलर है । यह गुलाब रोमांस, पैशन और इंटेंस इमोशन्स से जुड़ा हुआ माना जाता है। लाल गुलाब से जुड़ी सबसे खास बात ये है कि इस गुलाब को देकर आप सामने वाले व्यक्ति को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं। 

  • पीला गुलाब : पीला गुलाब दोस्तों को देने के लिए परफेक्ट माना जाता है. पीला रंग खुशी और गुड हेल्थ का भी प्रतीक है। इसलिए, अगर आप अपने दोस्तों को यह बताना चाहते हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं तो आप उन्हें पीला गुलाब दे सकते हैं।

  • सफेद गुलाब: आपकी अगर किसी दोस्त से लड़ाई हो गई है लेकिन आप उसको भूलकर फिर से अपने रिश्ते की नई शुरुआत करना चाहते हैं तो सफेद रंग का गुलाब बेस्ट ऑप्शन है। वाइट रोज सादगी, पोलाइटनेस और शांति का प्रतीक माना जाता है।

  • पिंक गुलाब: वैलेंटाइन्स डे सिर्फ पार्टनर से प्यार करने के लिए नहीं होता। इस दिन आप चाहें तो अपने माता-पिता, टीचर या भाई-बहन से भी प्यार जता सकते हैं और उन्हें धन्यवाद कहने के लिए पिंक गुलाब गिफ्ट में दे सकते हैं।

  • लैवेंडर गुलाब : लैवेंडर कलर का गुलाब आसानी से नहीं मिलता और इस रंग के गुलाब को ढूंढने के लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। लेकिन, ये गुलाब गिफ्ट करने से आप सामने वाले व्यक्ति से अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल