1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shaniwar Totka: शनिवार की शाम को दीपक लगाते समय कर लें ये छोटा सा टोटका, शनि दोष होने लगेगा शांत और घर में आएगी खुशहाली

Shaniwar Totka: शनिवार की शाम को दीपक लगाते समय कर लें ये छोटा सा टोटका, शनि दोष होने लगेगा शांत और घर में आएगी खुशहाली

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Feb 07, 2026 04:10 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 04:16 pm IST

Shaniwar Totka: शनि देव की बुरी दृष्टि से घर में बाधाएं, तनाव और धन की कमी आ सकती है। लेकिन कुछ उपायों से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। ऐसा ही एक आसान और असरदार उपाय है, जिससे न केवल शनि की दृष्टि बदलती है, बल्कि घर में सुख-शांति भी आती है।

Shaniwar Totka- India TV Hindi
धन और शांति के लिए असरदार शनि उपाय Image Source : CANVA

Shaniwar Totka to Remove Shani Dosh: शनिवार को शनिदेव की विशेष पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को 'न्याय का देवता' माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उनके क्रोध से जीवन में रुकावटें, तनाव और धन की कमी आ सकती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिनसे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में बाधाएं दूर हो जाती हैं। शनिवार का दिन शनि संबंधित उपायों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। 

क्या है ये असरदार उपाय

शनिवार के दिन सरसों के तेल के दीपक में केवल 2 लौंग डालकर जलाना बेहद सरल और असरदार उपाय है। इससे घर के वास्तु दोष कम होते हैं और शनि की दृष्टि बदलती। लौंग को ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। जब इसे दीपक में डालकर जलाया जाता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती है। ज्योतिष के अनुसार, यह उपाय उन लोगों के लिए रामबाण है, जिनकी कुंडली में शनि का प्रभाव अधिक है या जिनके बनते हुए काम अक्सर बिगड़ जाते हैं।

कहां और कब जलाएं ये दीपक

शास्त्रों के अनुसार, यह उपाय सूर्यास्त के बाद करना शुभ होता है। स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें। मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल भरें और उसमें दो साबुत लौंग डालें। इसे घर के मुख्य द्वार पर या किसी पीपल के पेड़ के नीचे जलाना चाहिए। पीपल के नीचे जलाते समय पीछे मुड़कर न देखें।

इस उपाय को करने से मिलते हैं कई लाभ

ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन किया गया एक छोटी सी लौंग का यह उपाय न केवल धन के मार्ग खोलता है, बल्कि घर में चल रहे तनाव को भी कम करता है। वहीं, अगर आपको अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है या व्यापार में घाटा हो रहा हो तो हनुमान जी के सामने चमेली के तेल के दीपक में दो लौंग डालकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।

शनिवार के खास नियम और सावधानी

हमेशा साबुत और फूल वाली लौंग का ही इस्तेमाल करें। टूटी लौंग का उपाय निष्फल हो सकता है। दीपक जलाते समय 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 11 बार जप करें। दीपक को शांत वातावरण में कुछ घंटों तक जलने दें। इसके साथ काली उड़द या तिल का दान करने से प्रभाव और बढ़ जाता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Dreams Signs: ये 7 संकेत खोलते हैं अमीरी के रास्ते, सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझिए अब आने वाले हैं अच्छे दिन 

Shukrawar Ke Upay: पैसों की तंगी से हैं परेशान? शुक्रवार के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, भर जाएगी तिजोरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।