1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Wealth Dreams Signs: ये 7 संकेत खोलते हैं अमीरी के रास्ते, सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझिए अब आने वाले हैं अच्छे दिन

Wealth Dreams Signs: ये 7 संकेत खोलते हैं अमीरी के रास्ते, सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझिए अब आने वाले हैं अच्छे दिन

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Feb 06, 2026 04:45 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 04:45 pm IST

Wealth Dreams Signs: स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ सपने बेहद शुभ माने जाते हैं। मंदिर, सूर्य-चंद्रमा, पशु-पक्षी और जल से जुड़े सपनों का दिखना जीवन में आर्थिक संकट के खत्म होने और धन-समृद्धि के आगमन का संकेत माना जाता है।

Wealth Dreams Signs- India TV Hindi
ये 7 सपने बनाते हैं इंसान को मालामाल Image Source : PEXELS

Wealth Dreams Signs: कुछ सपने बेहद मंगलकारी माने जाते हैं। इंसान दो तरह के सपने देखता है। एक जो वह खुली आंखों से देखता है, जिन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। वहीं, दूसरे वे जो रात को सोते समय दिखते हैं। खुली आंखों से देखे जाने वाले सपनों पर इंसान का नियंत्रण होता है, लेकिन नींद में आने वाले सपनों पर हमारा कोई वश नहीं चलता। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सोते समय दिखने वाले कई सपने भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत देते हैं। कुछ सपने अचानक धन लाभ और आर्थिक समृद्धि की ओर इशारा करते हैं।

सपने में दिखने वाले 7 शुभ संकेत

रात में सोते समय दिखने वाले सपनों में आने वाली घटनाओं के संकेत छिपे होते हैं। खासकर कुछ विशेष सपने यह इशारा करते हैं कि व्यक्ति के जीवन में जल्द ही पैसों की बारिश होने वाली है। जानिए इन शुभ संकेतों के बारे में

  1. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में मंदिर का लहराता हुआ ध्वज, आसमान में सूर्य देव या पूर्णिमा का चंद्रमा दिखाई दे, तो यह अचानक धन लाभ का संकेत माना जाता है। खासतौर पर यदि सपने में काले बादलों के बीच से चमकता हुआ सूर्य निकलता हुआ दिखे, तो समझ लेना चाहिए कि अब आर्थिक संकट समाप्त होने वाला है और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।
  2. सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी का किसी भी रूप में दर्शन होना अत्यंत शुभ माना गया है। चाहे वह उनकी मूर्ति हो, चित्र हो या साक्षात रूप में दर्शन होना-ऐसा सपना इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने वाली है और उसे बड़ा धन लाभ मिल सकता है।
  3. अगर किसी व्यक्ति को सपने में तालाब, बगीचे या गुलदस्ते में कमल का फूल दिखाई दे, तो इसे अच्छे दिनों के आगमन का संकेत माना जाता है। कमल का संबंध मां लक्ष्मी से होता है, इसलिए ऐसा सपना व्यक्ति के जल्द ही धनवान बनने की ओर इशारा करता है।
  4. स्वप्न में पशु-पक्षियों का दिखना भी कई बार शुभ फल देता है। हंस, सारस और मोर का दिखना सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं सपने में हाथी यानी गजराज का दिखना इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति की सोई किस्मत जागने वाली है। बैल, शेर या गाय को बछड़े के साथ या दूध देते हुए देखना भी भविष्य में धन लाभ का संकेत माना गया है।
  5. सपने में पानी से भरा कलश या घड़ा दिखाई देना अत्यंत शुभ होता है। इसके अलावा नदी या समुद्र को देखना या खुद को पानी में तैरते हुए देखना भी आर्थिक उन्नति और धन प्राप्ति का संकेत देता है।
  6. सनातन परंपरा में हल्दी को बहुत शुभ माना गया है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को हल्दी लगा हुआ देखता है, तो यह संकेत होता है कि उसे जल्द ही कहीं से धन लाभ मिल सकता है।
  7. इसके अलावा सपने में मधुमक्खी या उसका छत्ता दिखना भी जीवन में तरक्की और अचानक धन प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है। यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि मेहनत का फल अब मिलने वाला है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: Surya Grahan Dream: सपने में सूर्य और चंद्रग्रहण दिख जाए तो इसका क्या मतलब होता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।