1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Grahan Dream: सपने में सूर्य और चंद्रग्रहण दिख जाए तो इसका क्या मतलब होता है?

Surya Grahan Dream: सपने में सूर्य और चंद्रग्रहण दिख जाए तो इसका क्या मतलब होता है?

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 06, 2026 11:33 am IST,  Updated : Feb 06, 2026 12:09 pm IST

Eclipse In Dream: सूर्य और चंद्र ग्रहण भले ही खगोलीय घटनाएं हों लेकिन सपने में इनका दिखना बेहद नकारात्मक साबित हो सकता है। आइए स्वप्नशास्त्र की मदद से जानते हैं इन सपनों का मतलब और इनके बुरे प्रभाव से बचने के उपाय।

Dream Meaning- India TV Hindi
सपने में ग्रहण देखने का मतलब Image Source : FREEPIK

Eclipse In Dream: सपनों की अपनी अलग दुनिया है और अलग-अलग प्रकार के अनुभव हमको सपनों में होते हैं। सपनों की दुनिया में जो अनुभव हमको होते हैं या जो घटनाएं हम देखते हैं उनका अर्थ हमें स्वप्नशास्त्र में बताया गया है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि सपने में सूर्य और चंद्र ग्रहण देखने का क्या अर्थ होता है। साथ ही हम आपको बताएंगे कि इन सपनों के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए क्या उपाय हमको करने चाहिए। 

सपने में सूर्य ग्रहण देखने का अर्थ 

अगर आप सपने में कभी पूर्ण सूर्य ग्रहण देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। कोई रिश्ता टूट सकता है या फिर रिश्ते का पूरी तरह से अंत हो सकता है। वहीं सपने में आंशिक सूर्य ग्रहण देखने का अर्थ होता है कि जीवन में परेशानियां आएंगी लेकिन आपको इनका हल भी मिल जाएगा। अगर आप सूर्य ग्रहण देखें और आपके चारों ओर आपको अंधेरा प्रतीत हो तो ये धन हानि का संकेत स्वप्नशास्त्र में माना जाता है। वहीं अगर सूर्य ग्रहण आप देखें और साथ ही सूर्य ग्रहण के बाद पूरा सूर्य भी आपको दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि परेशानियों का अंत होगा और आपके जीवन में नए अवसर आपको प्राप्त होंगे, ये सपना सकारात्मक माना जाता है। मनोवैज्ञानिक दृष्टि में सूर्य ग्रहण का सपना आंतरिक परिवर्तन लाने वाला और नई शुरुआत का संकेत माना जाता है। 

सपने में सूर्य ग्रहण देखने के बाद करें ये उपाय 

सपने में सूर्य ग्रहण देखने के बाद आपको इसके नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए नीचे दिए गए उपाय करने चाहिए। 

  • तांबे के पात्र में सूर्य को जल अर्पित करें। 
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 
  • सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप करें। 
  • गुड़, अनाज, वस्त्र आदि का दान करें। 

सपने में चंद्रग्रहण देखने का अर्थ 

सपने में अगर आप पूर्ण चंद्रग्रहण देखने हैं तो आपको मानसिक परेशानियों का सामना जीवन में करना पड़ सकता है। धन और मान-सम्मान की हानि भी ऐसा सपना आने के बाद हो सकती है। चंद्रमा को मन का कारक माना गया है ऐसे में सपने में चंद्रग्रहण देखने पर उदासी आपके जीवन में आ सकती है आप खुद को लोगों से अलग-थलग पा सकते हैं। यह सपना आपके करियर और सेहत को लेकर भी अच्छा नहीं माना जाता। हालांकि, आप सपने में चंद्रग्रहण देखने के साथ ही ग्रहण को हटते भी देखते हैं तो ये शुभ संकेत माना जाता है इसका अर्थ है कि आपको जीवन में आ रही हर परेशानी का हल मिल सकता है। 

सपने में चंद्र ग्रहण देखने के बाद करें ये उपाय 

सपने में अगर आपको चंद्रग्रहण दिखे तो इसके बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए नीचे दिए गए उपाय आपको करने चाहिए। 

  • चंद्र ग्रह के मंत्र 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः' का जप करें। 
  • दूध, दही, सफेद वस्त्र आदि का दान करें। 
  • भगवान शिव की आराधना करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें। 
  • चंद्रमा को जल का अर्घ्य दें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शनि की राशि में राहु के साथ हुई शुक्र-बुध की त्रिग्रही युति, 6 फरवरी के बाद सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहें 3 राशियां

Astrology: 4 राशियां जिनकी मेहनत 30 के बाद लाती है रंग, करियर में उन्नति और समाज में मिलता है मान-सम्मान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।