1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि की राशि में राहु के साथ हुई शुक्र-बुध की त्रिग्रही युति, 6 फरवरी के बाद सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहें 3 राशियां

शनि की राशि में राहु के साथ हुई शुक्र-बुध की त्रिग्रही युति, 6 फरवरी के बाद सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहें 3 राशियां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 06, 2026 10:56 am IST,  Updated : Feb 06, 2026 10:56 am IST

कुंभ राशि में 6 फरवरी त्रिग्रही योग बन रहा है। इस दिन शुक्र ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ में गोचर कर चुके हैं और राहु-बुध के साथ मिलकर त्रिग्रही योग में हैं। इस योग के बनने से 3 राशियों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं, आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां और क्या सावधानियां इनको बरतनी चाहिए।

Trigrahi Yog- India TV Hindi
त्रिग्रही योग Image Source : FREEPIK

शुक्र ग्रह 6 फरवरी 2026 को मकर राशि से निकलकर शनि की दूसरी राशि कुंभ में गोचर कर चुके हैं। कुंभ राशि में पहले से ही विराजमान राहु और बुध के साथ शुक्र का त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग के चलते कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किन क्षेत्रों में इन राशियों को संभलकर रहना होगा और क्या उपाय इनको करने चाहिए, आइए जानते हैं विस्तार से। 

कर्क राशि 

त्रिग्रही योग आपकी राशि से अष्टम भाव में बनेगा। इस त्रिग्रही युति में राहु का होना आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। गुप्त शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक रूप से भी दिक्कतों का सामना इस राशि के लोगों को करना पड़ सकता है। सामाजिक स्तर पर वाद-विवाद की स्थिति न बने इसलिए आवश्यकता से अधिक बोलने से बचें। उपाय के तौर पर कर्क राशि के लोगों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के छठे भाव में त्रिग्रही युति बनेगी। इस योग के बनने से कारोबारियों को नुकसान हो सकता है, धन का लेन-देन करते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। नया निवेश करने से पहले आपको अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए। उपाय के तौर पर गणेश जी की पूजा आप कर सकते हैं। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को मानसिक तनाव त्रिग्रही योग के बनने से हो सकता है। जीवन में भटकाव की स्थिति रहेगी और सही निर्णय लेने में आपको परेशानियां आ सकती हैं। किसी न किसी वजह से संचित धन को खर्च करना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेहत को लेकर भी आपको सतर्कता बरतनी होगी पेट और गले से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं आपको हो सकती हैं। उपाय के तौर पर आपको महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Astrology: इन 4 राशियों की मेहनत 30 के बाद लाती है रंग, करियर में उन्नति और समाज में मिलता है मान-सम्मान

Strong Sun Signs: कुंडली में सूर्य के प्रबल होने का संकेत, ये 8 आदतें और चेहरे का तेज बताते हैं राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।