1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Strong Sun Signs: कुंडली में सूर्य के प्रबल होने का संकेत, ये 8 आदतें और चेहरे का तेज बताते हैं राज

Strong Sun Signs: कुंडली में सूर्य के प्रबल होने का संकेत, ये 8 आदतें और चेहरे का तेज बताते हैं राज

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Feb 05, 2026 11:34 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 11:34 pm IST

Majboot surya ki Pehchan: अगर किसी की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत हो तो इसका अस केवल कुंडली में ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार में भी दिखाई देता है। जानिए वे 8 आदतें और गुण, जो सूर्य के प्रबल होने का संकेत माने जाते हैं।

Strong Sun Signs- India TV Hindi
कुंडली में सूर्य के प्रबल होने का संकेत Image Source : INDIA TV

Powerful Sun Effect on Personality: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य का संबंध आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, शिक्षा और राज-सुख से होता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उसका व्यक्तित्व तेजस्वी और प्रभावशाली होता है। ऐसे लोग समाज में अलग पहचान बनाते हैं और सम्मान प्राप्त करते हैं। कुंडली में सूर्य की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति की आदतों, सोच और चेहरे की आभा में साफ नजर आता है।

सूर्य के प्रबल होने के संकेत

  1. समझदारी: जिन लोगों की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, वे बुद्धिमान और विवेकशील होते हैं। ऐसे लोग सोच-समझकर बोलते हैं और समाज में उनकी बातों को सम्मान मिलता है। ये अक्सर शिक्षक, सलाहकार या मार्गदर्शक की भूमिका में नजर आते हैं।
  2. नेतृत्व क्षमता: मजबूत सूर्य वाले लोगों में लीडरशिप नेचुरली होती है। वे दूसरों के निर्देशों पर कम और अपने निर्णयों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। ऐसे लोग अनुशासन में रहकर आगे बढ़ते हैं।
  3. चेहरे पर तेज और विशेष आभा: सूर्य ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के चेहरे पर साफ दिखता है। मजबूत सूर्य वाले लोगों के चेहरे पर अलग ही तेज और आकर्षण होता है, जिससे वे भीड़ में भी अलग नजर आते हैं।
  4. आत्मविश्वास और साहस: ये लोग अपनी बात साफ और बिना डर के रखते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी घबराते नहीं और आत्मविश्वास के साथ फैसले लेते हैं। इन्हें भ्रमित करना आसान नहीं होता।
  5. स्पष्टवादिता और ईमानदारी: सूर्य से प्रभावित व्यक्ति छल-कपट से दूर रहते हैं। वे ईमानदारी को महत्व देते हैं और सच्चाई के साथ खड़े रहना पसंद करते हैं।
  6. लोगों की सही पहचान: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मजबूत सूर्य वाले लोग सामने वाले की नीयत जल्दी समझ लेते हैं। वे आंखों में आंख डालकर आत्मविश्वास से बात करते हैं।
  7. खूब मिलती है प्रतिष्ठा: सूर्य को यश और प्रसिद्धि का कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों का सूर्य मजबूत होता है, उन्हें समाज में मान-सम्मान और लोकप्रियता मिलती है।
  8. इन क्षेत्रों में मिलती है सफलता: अगर सूर्य कुंडली के दशम भाव में शुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति राजनीति, प्रशासन या सरकारी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करता है। ऐसे लोगों में नेतृत्व और निर्णय क्षमता प्रबल होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Moonga Gemstone Benefits: कौन पहन सकता है मूंगा रत्न? प्रॉपर्टी, पैसा और पावर के लिए क्यों जरूरी है? 

Mahashivratri 2026 Upay: इस महाशिवरात्रि अच्छी नौकरी और धन लाभ के लिए कर लें अपराजिता फूल के अचूक उपाय, भोलेनाथ दूर कर देंगे आर्थिक तंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।