Published : Feb 02, 2026 02:26 pm IST, Updated : Feb 02, 2026 02:26 pm IST
1/5Image Source : AFP
T20 वर्ल्ड कप में वैसे तो कई टीमों ने अब तक हिस्सा लिया है, जिनमें से कुछ टीमें खिताब जीतने में भी सफल रही हैं। हालांकि, T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुछ टीमें ऐसी भी हुई हैं, जिन्होंने अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है। आइए जानते हैं ऐसी ही टीमों के बारें में.....
2/5Image Source : AFP
कनाडा उन चुनिंदा टीमों में शुमार हैं, जिनके नाम T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक जीत दर्ज है। कनाडा ने पहली बार साल 2024 में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। उस टूर्नामेंट में कनाडा की टीम ने कुल 3 मैच खेले। इस दौरान टीम को सिर्फ एक जीत नसीब हुई। कनाडा को यह इकलौती जीत आयरलैंड के खिलाफ मिली थी।
3/5Image Source : AFP
हांगकांग की क्रिकेट टीम के नाम भी T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक जीत दर्ज है। हांगकांग ने 2 बार T20 वर्ल्ड कप में शिरकत की और कुल 6 मैच खेले हैं। इन 6 मैचों में हांगकांग को एकमात्र जीत 2014 T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी।
4/5Image Source : AFP
UAE क्रिकेट टीम ने वैसे तो 2 बार T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है, लेकिन अब तक सिर्फ एक मैच ही जीत पाई है। UAE ने 2 वर्ल्ड कप में कुल 6 मैच खेले हैं। इन 6 मैचों में टीम की एकमात्र जीत नामीबिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2022 में आई थी। UAE ने नामीबिया को 7 विकेट से शिकस्त दी थी।
5/5Image Source : AFP
अफ्रीकी टीम युगांडा को पहली बार 2024 में T20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला था। युगांडा अपने पहले ही T20 वर्ल्ड कप में जीत का खाता खोलने में कामयाब रही। हालांकि, टीम 4 मैचों में सिर्फ एक जीत सकी। बाकी के 3 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। युगांडा को यह एकमात्र जीत PNG के खिलाफ 3 विकेट से मिली थी।